Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में मेट्रो ट्रैक पर चढ़ा युवक; VIDEO:इधर-उधर टहलता रहा, सिर पटककर घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार को एक युवक मेट्रो लाइन पर चढ़ गया और ट्रैक पर इधर-उधर टहलने लगा। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो तेजी से फैल रहा है। सोमवार को कल्याणपुर मेट्रो स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक युवक स्टेशन से मेट्रो लाइन पर पहुंच गया। नीचे खड़े लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मेट्रो प्रशासन में भी हलचल मच गई। सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह युवक को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की। इस दौरान जब लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने अपना सिर दीवार में पटक लिया, जिससे वह घायल हो गया। बाद में कर्मचारियों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद यह सवाल भी उठ रहा है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद युवक मेट्रो ट्रैक तक कैसे पहुंच गया। बताया जा रहा है कि हर पांच से दस मिनट में यहां से मेट्रो गुजरती है और ट्रैक पर करंट भी रहता है। इसके बावजूद युवक का वहां पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। सुमेध मिलिंद जाधव, ट्रेनी आईपीएस एवं प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। सूचना पर पुलिस और मेट्रो सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे तो उसने सिर दीवार में पटक लिया, जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। मेट्रो प्रशासन ने क्या कहा? कानपुर मेट्रो के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि ट्रैक पर बिना अनुमति प्रवेश करना नियमों का उल्लंघन है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिलीवरी ब्वॉय के खाते से किया 130 करोड़ का ट्रांजेक्शन:19 फर्जी कंपनियों से 9 माह में मंगाई रकम, B.Com स्टूडेंट समेत 2 अरेस्ट
    Next Article
    मृतक आश्रित कर्मचारियों ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन:लखीमपुर में लिपिक पद सृजित करने और योग्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नत करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment