Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में मंदिर के बाहर दुकान हटाने पर विवाद:डीसीपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई, दुकानदार ने अभद्रता का आरोप लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर के बाहर दुकानें हटवाने पहुंची पुलिस और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। दुकानदारों ने पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाया है। यह कार्रवाई डीसीपी के निर्देश पर की जा रही थी। विरोध के बाद पुलिस मौके से लौट गई, जिसके बाद मामला शांत हो गया। यह घटना शनिवार शाम को हुई। फूल दुकानदार शरद शैनी ने बताया कि उनकी दुकान मंदिर के बाहर कई पीढ़ियों से लगती आ रही है। शनिवार शाम को पुलिसकर्मी दुकान हटाने के लिए कहने लगे और इस दौरान कथित तौर पर उनके साथ हाथापाई की तथा दुकान का सामान फेंक दिया। इससे उन्हें करीब 1,000 रुपए का नुकसान हुआ। जाजमऊ थाना प्रभारी ने बताया कि वे अपने वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर दुकानें हटवाने गए थे। हालांकि, दुकानदार दुकान हटाने को तैयार नहीं हुए और अपनी बात पर अड़े रहे, जिसके बाद पुलिस को वापस लौटना पड़ा। दरअसल, महाशिवरात्रि के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर समेत कई अधिकारियों ने मंदिर का निरीक्षण किया था। इस दौरान मंदिर के अंदर और बाहर कई दुकानें दिखीं, जिन्हें हटाने के निर्देश दिए गए थे ताकि आवागमन सुगम हो सके। शुक्रवार को जाजमऊ पुलिस ने मंदिर के बाहर और अंदर लगी दुकानों को पीछे हटवा दिया था, जिससे रास्ता साफ हो गया था। हालांकि, शनिवार को दुकानदारों ने दोबारा अपनी दुकानें आगे बढ़ा लीं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस फिर मौके पर पहुंची और दुकानदारों से दुकानें पीछे करने को कहा, जिस पर उन्होंने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। घटना के बाद मंदिर का निरीक्षण करने पहुचें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुकानदारों और समिति के लोगों से बातचीत करके हल निकाल लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के KGMU पहुंचे देश-विदेश के डॉक्टर:कम पैसे में होगा फेंफड़ों के कैंसर का इलाज, दिग्गजों ने बताई सुपर एडवांस तकनीक
    Next Article
    प्रयागराज में कार ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में वकील की मौत, घर लौटते समय हुई घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment