Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में नींबू लेने निकली बच्ची लापता:कल्याणपुर पुलिस ने एक घंटे में शराबी से छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर इलाके में घर के बाहर नींबू लेने निकली 5 साल की मासूम को एक शराबी युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले एक ऑटो चालक की 5 साल की बेटी बुधवार दोपहर करीब 2 बजे घर के बाहर सब्जी की दुकान से नींबू लेने निकली थी। बच्ची ने पिता से 10 रुपये लिए थे। बताया गया कि दुकान के बाहर एक युवक नशे की हालत में बैठा था। उसने बच्ची से कहा कि नींबू उसके घर पर रखा है और वहीं से दिला देगा। मासूम उसकी बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। देर तक नहीं लौटी तो परिजनों में मचा हड़कंप काफी देर तक बच्ची के घर न लौटने पर पहले मां उसे देखने निकलीं, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद पिता को जानकारी दी गई। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। 500 मीटर दूर से सकुशल बरामद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि एक युवक बच्ची को पनकी रोड स्थित गायत्री मंदिर की ओर ले गया है। पुलिस टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर युवक को पकड़ लिया और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाकर सुरक्षित परिजनों को सौंप दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिल गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनी कांड में तीन आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम:कानपुर में 10 दिनों से पुलिस की गिरफ्त से दूर, उत्तराखंड-दिल्ली रवाना हुईं 3 टीमें
    Next Article
    IPL में कोलकाता ने लखनऊ को 182 का टारगेट दिया:रघुवंशी ने 45, रहाणे ने 41 रन बनाए; 4 बॉलर्स को एक-एक विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment