Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में नाबालिग को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार:युवक ने शादी का झांसा दिया था, पुलिस ने भेजा जेल

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में 14 साल की नाबालिग को बहला फुसला कर घर से भगा ले जाने वाले शातिर को पुलिस ने कल्याणपुर के पनकी रोड से गिरफ्तार कर लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया। शादी के लिए बहला फुसला कर ले गया कल्याणपुर थाना में रहने वाले एक ब्यक्ति ने बताया कि मूल रूप से फर्रुखाबाद निवासी हाल पता कल्याणपुर कश्यपनगर का रहने वाला उपेंद्र उनकी बेटी को कई दिनों से परेशान कर रहा था। बेटी को शादी का झाँसा देकर उसे भगा ले गया था। बेटी बिना बताये घर से निकल गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी ज़ब कुछ पता नहीं चल सका तो उन्होंने कल्याणपुर थाने जाकर तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। काफ़ी खोजबीन के बाद पता चला कि उपेंद्र उसे अपने साथ भगा कर ले गया है। जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे सर्विलांस के माध्यम से कल्याणपुर पनकी रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपी को सोमवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी बोले- युवक को जेल भेज दिया गया कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की को युवक बहला फुसला कर ले गया था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सर्विलांस की मददत से उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा। युवक मूलता फर्रुखाबाद का रहने वाला है और कल्याणपुर के कश्यप नगर में किराए का मकान लेकर रह रहा था अन्य विधिक कार्रवाई कि जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में होलिका दहन से पहले होली में आग:लाल डिग्गी मोहल्ले में घटना, लोगों ने बुझाकर दोबारा पूजा की
    Next Article
    राष्ट्रीय सैनिक छात्र सेवा परिषद ने बांटे होली के रंग:औरैया में गरीब बच्चों को पिचकारी और मिठाई दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment