Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में होलिका दहन से पहले होली में आग:लाल डिग्गी मोहल्ले में घटना, लोगों ने बुझाकर दोबारा पूजा की

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में होलिका दहन से एक दिन पहले ही शहर के लाल डिग्गी मोहल्ले में रखी होलिका में आग लगा दी गई। यह घटना आज रविवार को दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। होलिका दहन के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में होलिकाएं सजाई गई हैं। हाथरस में होलिका दहन का निर्धारित समय कल सुबह 5:20 बजे है। लाल डिग्गी मोहल्ले में आग लगने से कुछ देर पहले ही महिलाएं होलिका की पूजा करके गई थीं। होलिका में आग लगती देख वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी तुरंत आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में उन्होंने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। लोगों ने दोबारा की पूजा अर्चना... इसके बाद लोगों ने होलिका को दोबारा व्यवस्थित किया और पूजा-अर्चना की। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि होलिका में आग किसने लगाई। स्थानीय लोग इसे किसी शरारती तत्व की हरकत मान रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में नदी में डूबने से युवक की मौत:शराब के नशे में नहाने गया था, एक घंटे बाद मिला शव
    Next Article
    कानपुर में नाबालिग को भगा ले जाने वाला गिरफ्तार:युवक ने शादी का झांसा दिया था, पुलिस ने भेजा जेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment