Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में नकली दरोगा पकड़ा गया, VIDEO:लाइटर वाली पिस्टल, नकली बुलेट मिली; कार पर लखनऊ कमिश्नर की गाड़ी का नंबर

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। वह लाइटर वाली पिस्टल से लोगों को डराता है और पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करता था। लोगों को शक न हो इसलिए कार के असली नंबर को हटाकर सरकारी नंबर प्लेट लगाया था। फर्जी दरोगा की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। वह उन्नाव जिले का रहने वाला है। DCP सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया- आरोपी युवक संजय कुमार को गिरफ्तार किया है, ये फर्जी दरोगा बनकर के लोगों को ठगता था। लोगों को नौकरी लगवाने के साथ-साथ ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर भी ठगी करता था। इसको अरेस्ट करके जेल भेजा जा रहा है, इसके साथी दुर्गेश और विजय का नाम पूछताछ में सामने आया है। 2 तस्वीरें देखिए… सरकारी नंबर प्लेट लगाकर गाड़ी से चलता था संजय कुमार के पास से पुलिस ने एक गाड़ी आई-20 गाड़ी बरामद की है। कार पर सरकारी वाहनों को आवंटित होने वाला फर्जी नंबर प्लेट (UP32EG2250) लगा था। गाड़ी, लखनऊ के इनकम टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर नाम रजिस्टर्ड है और असली रजिस्ट्रेशन नंबर UP35BK8203 है। ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर करता था लोगों से ठगी DCP सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया- मंगलवार को अनवरगंज पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में घूम रहा है जो कि फर्जी है। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार किया गया। उसने यूपी पुलिस के दरोगा की वर्दी पहन रखी थी। पूछताछ की गई तो वह फर्जी निकला। उसके गाड़ी की तलाशी ली गई तो फर्जी पिस्टल, आई कार्ड बरामद हुईं। ये लोगों को नौकरी और ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर ठगी करता था। अपनी ओर से होटल और स्कूल में इंटरव्यू कराता था। वहां लोगों को ठगता था। दो और लोगों के नाम सामने आए हैं। इसकी पूरी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। ठगी के पैटर्न और ठगी की धनराशि पता करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपी संजय ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के PSO का नाम लिया है। जो कि टर्मिनेट है। इसे वेरिफाई कराया जा रहा है। आरोपी बोला- डिप्टी सीएम का PSO है दुर्गेश सविता आरोपी संजय ने बताया- ये वर्दी हमारी नहीं है। सारी गलती दुर्गेश की है। दुर्गेश अपने आप को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का PSO बताता है। उससे 7-8 महीने पहले मुलाकात हुई थी। मेरा कोई सामान नहीं है। सब उसी का है। बैग में रखा सामान भी उसी का है। मैंने कोई ठगी नहीं की है। मैं गाड़ियों के खींचने का काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले मैंने काम छोड़ दिया। उन्नाव आते-जाते समय उससे मुलाकात हुई थी। कभी वह थाने पर तो कभी पान की दुकान पर मिल जाता था। कार के नंबर प्लेट के सवाल पर संजय ने बताया- गाड़ी की किस्त टूटी थी तो दुर्गेश ने कहा- ये नंबर प्लेट लगा लो। मेरी ओरिजन तो मेरे पास रखी गई है। पुलिस ने अपने बयान में करते हुए लिखा- दुर्गेश अभी फरार है, बताया जा रहा है, वह इस समय नौकरी से टर्मिनेट चल रहा है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में आरोपियों ने पीठ में मारी गोली, बजरंगदल का पूर्व नगर संयोजक अरेस्ट कानपुर में पुरानी रंजिश में भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मार दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पीकर ने विधायक को टोका- दोस्ती बाहर निभाइए:शिवपाल बोले- मंत्री झूठ बोलते हैं, महाना ने कहा- एडजस्ट कर लीजिए
    Next Article
    पायजामे का नाड़ा तोड़ना, ब्रेस्ट पकड़ना रेप-सुप्रीम कोर्ट:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रेप की कोशिश बताया था, SC ने फैसला रद्द किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment