Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में नॉनवेज खाने वाले को मंदिर से निकाला:पिता बोले- मैं महंत हूं, किसी का लड़का बाहर क्या करता है, किसे पता?

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर में नॉनवेज खाने वाले पुजारी को उनके पिता ने मंदिर से निकाल दिया। पिता संतोष गिरी ने कहा कि मंदिर का महंत मैं हूं, बेटा नहीं। मैंने बेटे को मंदिर से निकाल दिया है। दरअसल, केशवपुरम स्थित बाबा श्री भूतेश्वर धाम के पुजारी प्रशांत गिरी का नॉनवेज खाते हुए फोटो वायरल हुआ था। इसके बाद उनके साथ मंदिर परिसर में मारपीट की गई थी। पुलिस ने भी प्रशांत गिरी का शांतिभंग में चालान किया था। घटना के बाद से प्रशांत का कहीं पता नहीं चल रहा है। इस पूरी घटना को लेकर प्रशांत के पिता संतोष गिरी ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। पढ़िए महंत संतोष गिरी ने क्या कहा? संतोष गिरी बोले- मैं मंदिर का महंत हूं मंदिर के प्रधान पुजारी संतोष गिरी ने बताया- मंदिर का महंत मैं हूं। जिसकी फोटो वायरल हुई, वह मेरा लड़का है। किसी का भी लड़का बाहर क्या करता है, किसे पता? जैसे ही मुझे पता लगा कि उसने खाया-पीया है, मैंने उसको मंदिर से बहिष्कृत (निकाल) कर दिया। बेटे को पीटने वालों को मैं पहचानता हूं संतोष गिरी ने बताया- मंदिर में रामलला की यात्रा आई थी। इसमें राहुल चंदेल, मनीष चौधरी, अजय चौहान और उनके साथ 4-6 ऐसे लोग थे, जिनको मैं चेहरे से पहचानता हूं… लेकिन नाम नहीं जानता। उन लोगों ने मेरे बेटे के साथ मारपीट की। कहा कि तुम यहां रह नहीं सकते हो। हमारी बहू और पत्नी बचाने गई, तो उनको भी मारा-पीटा। मेरे बेटे का ही शांतिभंग में चालान दिया गया। मैं इस वक्त बहुत परेशान हूं। कुछ लोगों ने मंदिर में कब्जा कर रखा था पुजारी ने बताया- शांतिभंग में चालान के बाद बेटा कहां है, मुझे नहीं पता। मैं भगवान के सहारे बैठा हूं। वायरल फोटो के सवाल पर कहा कि कुछ लोगों ने पहले मंदिर पर कब्जा कर रखा था। वही लोग मेरे बेटे को बहाने से ले गए और खिलाया-पिलाया या एडिटेड फोटो है, यह मुझे पता नहीं। मैंने बेटे के साथ मारपीट की कहीं भी शिकायत नहीं की है। भूतेश्वर बाबा सबको देखेंगे। अब पूरा मामला जानिए… प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित भूतेश्वर मंदिर में पुजारी और महंत हैं। वह मंदिर परिसर में बने कमरे में ही रहते हैं। प्रशांत गिरी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इससे नाराज करीब 50-60 लोग रविवार रात (8 मार्च) मंदिर पहुंच गए। पुजारी के बाहर न आने पर कुछ लोग अंदर घुस गए और उन्हें घसीटकर बाहर ले आए। लोगों ने तस्वीर को लेकर उनसे सवाल किए और कहासुनी के बाद भीड़ ने पुजारी की पिटाई कर दी। पुजारी जान बचाने के लिए भागे, लेकिन लोगों ने दौड़ाकर पीटा। आसपास की महिलाओं ने बचाने की कोशिश की। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस पुजारी को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। वहां पुजारी प्रशांत गिरी ने कहा कि कुछ लोग उन्हें मंदिर से हटाने की साजिश कर रहे हैं। उनकी पुरानी फोटो एडिट कर वायरल की गई है। हालांकि अब प्रशांत गिरी किसी अज्ञात जगह चले गए हैं। जबकि पिता दावा कर रहे हैं कि उन्होंने बेटे को मंदिर आने से रोक दिया है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… नॉनवेज खाते पुजारी की तस्वीर वायरल, भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कानपुर में मंदिर से घसीटकर निकाला कानपुर में एक मंदिर के पुजारी की नॉनवेज खाते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस पर लोग भड़क गए। करीब 50-60 लोग मंदिर पहुंचे और पुजारी को मंदिर परिसर से बाहर बुलाने लगे। जब पुजारी बाहर आने में आनाकानी करने लगे तो कुछ लोग मंदिर के अंदर घुस गए और उन्हें घसीटते हुए बाहर ले आए। इसके बाद वायरल तस्वीर को लेकर उनसे सवाल-जवाब करने लगे। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को क्या चेतावनी दी? देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    वर्ल्ड कप चैंपियन रिंकू सिंह पिता को याद कर भावुक:लिखा- पापा आज ट्रॉफी हाथ में है, सपना पूरा हो गया, बस आप साथ नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment