Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में PAC कॉन्स्टेबल की 10 km क्रॉस कंट्री दौड़:490 जवानों की अंतिम शारीरिक दक्षता परीक्षा संपन्न, वीडियोग्राफी से निगरानी रही

    2 hours ago

    1

    0

    37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर नगर में 490 रिक्रूट आरक्षियों की अंतिम शारीरिक दक्षता परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। मुरादाबाद के पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक और अध्यक्ष परीक्षा समिति के निर्देश पर आयोजित इस परीक्षा में 10 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ कराई गई। यह परीक्षा सेनानायक बी.बी. चौरसिया की अध्यक्षता एवं निर्देशन में तथा पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के एसीपी प्रखर सिंह के पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। आयोजन में पारदर्शिता, निष्पक्षता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ दौड़ शुरू होने से पहले सेनानायक ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को परीक्षा की रूपरेखा और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद एसीपी प्रखर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ का विधिवत शुभारंभ किया। आरटीसी प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। निर्धारित ट्रैक का पूर्व निरीक्षण कर स्टार्ट और फिनिश प्वाइंट स्पष्ट रूप से चिन्हित किए गए थे। ट्रैक के विभिन्न बिंदुओं पर पर्याप्त संख्या में अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे, ताकि बाहरी हस्तक्षेप पूरी तरह रोका जा सके। सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का विशेष इंतजाम परीक्षा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर ट्रैक मार्ग पर अनावश्यक आवागमन प्रतिबंधित रखा गया। सभी प्रशिक्षुओं की उपस्थिति सुनिश्चित कर परीक्षा निर्धारित समय पर प्रारंभ की गई। वाहिनी चिकित्साधिकारी डॉ. एके गुप्ता और उनकी टीम एंबुलेंस व प्राथमिक उपचार सामग्री के साथ मौके पर मौजूद रही। प्रशिक्षुओं के लिए पेयजल, ग्लूकोज और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। दौड़ से पहले वार्म-अप और समापन के बाद कूल-डाउन की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। वीडियोग्राफी से बनी रही पारदर्शिता पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई, जिससे पारदर्शिता बनी रही। सभी प्रशिक्षुओं ने उच्च मनोबल और अनुशासन के साथ परीक्षा में भाग लिया। संपूर्ण परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। यह आयोजन वाहिनी की सुदृढ़ प्रशिक्षण प्रणाली, अनुशासन और प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था का उदाहरण माना जा रहा है। इस अवसर पर शिविरपाल चंद्रेश्वर, दलनायक ब्रजकिशोर शाहू, अरविंद कुमार, मुन्नूलाल, सूबेदार सैन्य सहायक सुरेंद्र सिंह, पीसी रावेंद्र सिंह चौधरी, पीसी रामेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में CM याेगी की मौजूदगी में बना विश्व-रिकाॅर्ड:गंगा किनारे 60 घाटों पर 350 बीघा में 'शहरी वन', गिनीज बुक में दर्ज हुआ
    Next Article
    मेरठ में फिल्म ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ का धमाकेदार प्रमोशन:दर्शकों ने खूब किया इंजॉय,13 मार्च को 300 सिनेमाघरों में रिलीज होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment