Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में प्लेटफॉर्म पर परीक्षार्थियों ने काटी रात:होमगार्ड भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रहे अभ्यर्थी ट्रेन की इमरजेंसी खिड़की से घुसे

    1 hour ago

    2

    0

    कानपुर में दूसरे दिन होमगार्ड भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर नजर आई। आने वाली ट्रेनों से परीक्षा देने वाले और शनिवार को परीक्षा दे चुके परीक्षार्थी जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे। शाम से ही भीड़ स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बढ़ गई। ट्रेन से उतरने और चढ़ने के लिए लोगों ने आपातकालीन खिड़की से उतरने और चढ़ने का रास्ता बना लिया। शनिवार शाम को 5 बजे के बाद सेंट्रल पर प्रयागराज और झांसी जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। इसके बाद रात होते-होते दूसरे दिन यानी रविवार को होमगार्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी पहुंचने लगे। रात 11 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर परीक्षार्थी वहीं रात गुजारने को मजबूर दिखे। जमीन पर कई लोग किताबें पढ़ते नजर आए, तो कई किसी तरह प्लेटफॉर्म की जमीन पर सोते हुए सुबह की परीक्षा देने जाने की तैयारी करते दिखे। कुछ देर बाद रात करीब 12 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर भोपाल सुपरफास्ट का इंतजार करते लोग नजर आए। इनमें वे परीक्षार्थी भी थे, जो कानपुर से अलग-अलग शहरों में पेपर देने के लिए इंतजार करते दिखे। 12:25 बजे ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची। ट्रेन में चढ़ने के लिए परीक्षार्थियों की भीड़ गेट पर मशक्कत करती दिखी। हर गेट पर लोगों ने घुसने का प्रयास किया, लेकिन जब नहीं जा सके तो वे आपातकालीन खिड़कियों से घुसते और उतरते नजर आए। रायबरेली से होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए कानपुर स्टेशन पहुंचे तुषार सिंह राजपूत ने बताया कि सफर में मशक्कत तो करनी पड़ी, क्योंकि परीक्षा के चलते भीड़ बहुत थी, लेकिन पहुंच गए, यही काफी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प सुरक्षित निकले:फर्स्ट लेडी, उपराष्ट्रपति समेत अन्य VIP को हॉल से बाहर निकाला गया, हमलावर मार गिराया
    Next Article
    हाइड्रोजन बसों से बदलेगा यूपी का परिवहन तंत्र:चारबाग-विभूतिखंड बस अड्डों का कायाकल्प, आउटर रिंग रोड पर 8 नए स्टेशन बनेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment