Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मेडिकल स्टोर से लाखों की चोरी:गल्ले से पैसे निकालते CCTV में कैद हुआ चोर; पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के मोतीनगर इलाके में देर रात एक मेडिकल स्टोर को चोर ने निशाना बना लिया। शैलेश मेडिकल स्टोर में हुई इस वारदात में नकदी समेत कीमती सामान चोरी हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात एक अज्ञात चोर मेडिकल स्टोर में घुसा। उसने दुकान के अंदर रखी नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। सुबह जब दुकान संचालक शैलेश दुकान पर पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। CCTV फुटेज से मिला सुराग सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें चोरी की पूरी घटना कैद मिली है। फुटेज में चोर का चेहरा और गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं, जिससे उसकी पहचान की उम्मीद बढ़ गई है। मेडिकल स्टोर संचालक ने पुलिस को तहरीर देकर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। उन्होंने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस का दावा—जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी शहर कोतवाल सीके मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान की जा रही है। पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की भी जांच कर रही है ताकि आरोपी के फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईकोर्ट ने गेहूं क्रय केंद्र अधिकारी को दोषमुक्त किया:आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सजा काट रहा, कोर्ट ने सजा रद्द की
    Next Article
    हमारे मध्यम-पिछड़े-निम्न वर्ग को तकनीक का ज्ञान कम इसलिए समस्या:स्मार्ट मीटर पर बोले योगी के बिजली मंत्री एके शर्मा, हर इंसान की अपनी क्षमता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment