Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमारे मध्यम-पिछड़े-निम्न वर्ग को तकनीक का ज्ञान कम इसलिए समस्या:स्मार्ट मीटर पर बोले योगी के बिजली मंत्री एके शर्मा, हर इंसान की अपनी क्षमता

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी पहुंचे राज्य के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने स्मार्ट मीटर के मामले में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा हमारा समाज जिसमें मध्यम, पिछड़े और निम्न वर्ग के लोग अधिक हैं। उन्हें तकनीक ज्ञान कम इसलिए स्मार्ट मीटर में समस्या आ रही है। उन्होंने स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिल आने की शिकायत को सिरे से नकार दिया और कहा यह बात सही नहीं है। वह आधुनिक तकनिकी संयत्र है। वह गलत नहीं हो सकता। इसके पहले मंत्री एके शर्मा शनिवार को शनिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, वाराणसी द्वारा जनपद में निर्बाध एवं बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 24×7 आवश्यक उपकरणों से लैस वाहनों की सेवा का शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्घाटन नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सर्किट हाऊस से हरी झंडी दिखाकर किया। इस व्यवस्था के तहत अब बिजली आपूर्ति में आने वाली किसी भी तकनीकी खराबी या आपात स्थिति का त्वरित समाधान किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और विद्युत व्यवस्था और अधिक मजबूत व प्रभावी बनेगी। शिकायतों को खत्म करने के लिए है स्मार्ट मीटर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा - स्मार्ट मीटर उसी तरह है। जैसे हमारे आप के हाथों में मोबाइल है। स्मार्ट फोन है। उसमे अविश्वास करने का कोई कारण ही नहीं है। बल्कि इस स्मार्ट मीटर ने बिजली उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी समस्या को खत्म किया है। जो अक्सर आती थी की मीटर रीडर बड़े हुए पैसे को सेटल करने के लिए पैसे मांगता था। यह समस्या हर जगह थी। इससे निजात पाने के लिए यह स्मार्ट मीटर लाया गया है। लाइट कटे और आप उसे रिचार्ज कर लें आसानी से। समाज में लोग तकनीक के जानकार नहीं इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने बड़ी बात कह डाली। उन्होंने कहा - जिस तरह लोग स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करते हैं। तो सबकी अपनी-पानी क्षमता होती है। कोई सिर्फ फोन उठाकर बात कर लेता है। कोई उससे मैसेज कर लेता है। कोई उससे आगे व्हाट्सप्प चला लेता है और कोई उससे आगे उसपर एक्सल शीट और पीडीएफ बनाकर उसे मेल कर लेता है। तो हमारे समाज में जो मध्यम, पिछड़ा और निम्न वर्ग है उसका अलग-अलग और कम ज्ञान तकनीक का है। जिससे समस्या आ रही है। सरलीकरण का किया है प्रबंध ऊर्जा मंत्री ने कहा - स्मार्ट मीटर की समस्या से निपटने के लिए हमने सरलीकरण का प्रबंध किया है। स्मार्ट मीटर में रिचार्ज खत्म होते ही बिजली कट जाती है। लेकिन इसके पहले हम उपभोक्ता को पांच मैसेज भेजते हैं कि उसका रिचार्ज खत्म हो गया है। अक्सर लोग उसे देखते नहीं और ज्यादातर नंबर सही न होने पर मैसेज उन तक पहुंच नहीं पाता है। ऐसे में हमने पिछले 15 दिन में कई निर्णय लिए हैं। ऐसे में हम अब तब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगाएंगे जब तक की हम तकनिकी बातों से उपभोक्ता को आश्वस्त न करे दें। तब तक पुराना मीटर ही लगाने की व्यवस्था रहेगी। 30 दिन तक नहीं कटेगी लाइट ऊर्जा मंत्री ने कहा - पहले हमने व्यवस्था दी थी कि स्मार्ट मीटर में रिचार्ज खत्म होने पर हम तीन दिन तक प्रतीक्षा करेंगे और लाइट नहीं काटेंगे। चौथे दिन बिल न जमा होने पर बिजली काट दी जाएगी। कल हमने उसमें संशोधन किया है। अब एक किलो वाट के घरेलू कनेक्शन का रिचार्ज खत्म होने पर 30 दिन तक उसकी बिजली नहीं काटी जाएगी। जो माध्यम वर्गीय लोग हैं और रोज कमाते हैं और रोज खाते हैं। उन्हें रिचार्ज करने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में उन्हें मासिक बिल ही जमा करने होंगे। तीन दिन तक उनका कनेक्शन भी नहीं कटेगा। उन्हें लगातार बीच में मैसेज जाएगा। त्योहार में नहीं कटेगी लाइट मंत्री एके शर्मा ने कहा - बिजली विभाग को यह निर्देश दिया गया है कि बिना पांच एसएमएस भेजे किसी की लाइट नहीं काटी जाएगी। इसके अलावा रविवार के दिन, सावर्जनिक अवकाश और त्योहारों पर किसी भी प्रकार की कटौती नहीं होगी। चाहे कितना भी निगेटिव बैलेंस क्यों न हो। इसके लावा उपभोक्ताओं की शिकायत आ रही थी कि बिल जमा करने के बाद भी बिजली चालू होने में 6 घंटे का समय लग जाता है। ऐसे में इसपर ध्यान दिया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में मेडिकल स्टोर से लाखों की चोरी:गल्ले से पैसे निकालते CCTV में कैद हुआ चोर; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में हीटवेव और वार्म नाइट जैसे हालात:सुबह से निकली तेज धूप, आज तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment