Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला:बदमाश काली कार में ले गए, पार्क में लहूलुहान फेंका

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर में सोमवार रात एक अंडा दुकानदार पर जानलेवा हमला हुआ। बदमाश उसे काली कार में जबरन उठा ले गए और बुरी तरह पीटकर मरणासन्न हालत में एक पार्क में फेंककर फरार हो गए। यह घटना रात करीब 10:45 बजे की है। श्यामनगर निवासी शनि खान ने बताया कि उसका दोस्त अभिषेक गुप्ता पीएसी मोड़ के पास अंडे की दुकान चलाता है। सोमवार रात काली कार में आए कुछ लोगों ने अभिषेक को गालियां देते हुए जबरन कार में बैठा लिया। कार में सवार आधा दर्जन बदमाशों ने अभिषेक को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसे घटनास्थल से करीब 150 मीटर दूर महाराजा पार्क में लहूलुहान और बेसुध हालत में फेंक दिया। शनि खान को घटना की जानकारी मिलने पर वह अभिषेक की मां मंजू गुप्ता के साथ पार्क पहुंचे, जहां अभिषेक अचेत पड़ा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अभिषेक को कांशीराम अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर होने पर उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभिषेक के साथियों ने बताया कि वह 10 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया है। पिछले महीने चकेरी पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। साथियों को आशंका है कि यह हमला उन्हीं लोगों ने किया है जिनसे अभिषेक की पिछले महीने कहासुनी हुई थी। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला:बदमाश काली कार में ले गए, पार्क में लहूलुहान फेंका
    Next Article
    इटावा SSP आवास में 5 फीट लंबा सांप मिला:खरगोशों के बाड़े के पास से वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment