Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पूर्व सपा विधायक की गाड़ी पर पथराव:मुनींद्र शुक्ला बाल-बाल बचे, कहा- यह ब्राह्मणों को दबाने की कोशिश

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर बिठूर विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक की गाड़ी में देर रात को युवकों ने पथराव कर दिया। जिससे उनकी गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। उन्होंने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही बिठूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बिठूर विधानसभा के पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला वर्ष 2012 से 2017 तक सपा से विधायक रहे है। वह मूल रूप से चौबेपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के रहने वाले हैं। मुनींद्र शुक्ला ने बताया कि वह शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिठूर के सिंहपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में गए थे। पुलिस ने जाम से पूर्व विधायक की गाड़ी निकलवाई वहां से वापस आते समय मटका चौराहे पर जाम लगा था। तभी उनकी कार भी जाम में फंस गई। इसी बीच एक बाइक से तीन युवक आए और कार में पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव से वहां अफरा तफरी मच गई। शातिर पथराव करके तत्काल वहां से भाग निकले। घटना में सभी बाल बाल बच गए इसी बीच मुनींद्र शुक्ल ने 112 नंबर पर सूचना देते हुए बिठूर थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही बिठूर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और उनकी गाड़ी को जाम से बाहर निकलवा कर सुरक्षित बिठूर थाने ले गए। जहां उन्होंने लिखित अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। यह ब्राह्मण समाज को दबाने की कोशिश है पूर्व सपा विधायक मुनींद्र शुक्ला ने कहा- मुझ पर हुआ हमला सोची समझी साजिश है। यह ब्राह्मण समाज को दबाने की कोशिश है, जो कभी सफल नहीं होगी। घटना की सूचना मैंने तुरंत पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। मुनींद्र शुक्ला ने कहा- अब तक पुलिस ने उन्हें यह नहीं बताया है कि हमला क्यों किया गया और हमलावर कौन लोग हैं। मैंने घटना की जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी दे दी है। दो आरोपी अरेस्ट हुए बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया- पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला की गाड़ी पर हमलावरों ने पथराव किया। वहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आरोपी अंबर दीक्षित (25) निवासी कछार थाना बिठूर और ऋषभ यादव (24) निवासी गंगपुर थाना बिठूर को अरेस्ट कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में एक रात में 4 जगह चोरी:दो दुकानों और दो घरों से नकदी-जेवर उड़ाए, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में 382 जोड़ों का सामूहिक विवाह:डीएम-एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया, सुरक्षा-सुविधाओं पर दिया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment