Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में 382 जोड़ों का सामूहिक विवाह:डीएम-एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया, सुरक्षा-सुविधाओं पर दिया जोर

    8 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 22 फरवरी 2026 को बांसी के रतनसेन डिग्री कॉलेज परिसर में 382 जोड़ों का सामूहिक विवाह प्रस्तावित है। इस आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 21 फरवरी को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, बांसी विधायक जय प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और महिला सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने वीआईपी आगमन-प्रस्थान मार्गों और आपातकालीन निकास व्यवस्था की भी समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वर-वधू और उनके परिजनों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, स्वच्छता और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने वर-वधू को दिए जाने वाले सामान की सूची का बैनर कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए।योजना के तहत प्रत्येक वधू के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 60,000 रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक जोड़े को लगभग 25,000 रुपये मूल्य का घरेलू उपयोग का सामान मिलेगा। बारात के स्वागत और अन्य व्यवस्थाओं पर 15,000 रुपये खर्च किए जाएंगे।नवविवाहित जोड़ों को 5 साड़ी ब्लाउज सहित, 5 पेटीकोट, कढ़ाईयुक्त चुनरी, पैंट-शर्ट का कपड़ा, गमछा, चांदी की पायल, बिछिया, स्टेनलेस स्टील डिनर सेट, 5 लीटर कूकर, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, कड़ाही, वैनिटी किट, सीलिंग फैन, 10 लीटर कूल केज, प्रेस, डबल बेड चादर, तकिया कवर, दो कंबल, दो गद्दे, दो तकिए, सिंहोरा, चूड़ी और कंगन जैसी आवश्यक घरेलू सामग्री दी जाएगी। इसके अलावा, वर-वधू को 5 किलो लड्डू, बादाम, अखरोट, मखाना, किशमिश और सूखा नारियल भी प्रदान किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ. ज्ञानप्रकाश, उपजिलाधिकारी बांसी निखिल चक्रवर्ती, परियोजना निदेशक नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिससे 382 जोड़ों का विवाह समारोह भव्य और यादगार बन सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पूर्व सपा विधायक की गाड़ी पर पथराव:मुनींद्र शुक्ला बाल-बाल बचे, कहा- यह ब्राह्मणों को दबाने की कोशिश
    Next Article
    मेडिकल स्टोर में भीषण आग:बाराबंकी में लाखों की दवाएं जलकर राख, कोई जनहानि नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment