Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पिता-पुत्र की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर:दोनों पैर में लगी गोली, बाइक टकराने पर बीच सड़क पर चाकू से गोदा था

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर में पिता-पुत्र की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हमीरपुर की ओर भाग रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी करण के दोनों पैरों में गोली लग गई, जबकि उसके साथी उज्जवल और समीर गौतम को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी समीर की मदद से शहर से बाहर भागने की फिराक में थे। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है। दरअसल, रविवार देर रात बाइक टकराने के बाद आरोपियों ने पिता और उनके दो बेटों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। यह घटना यशोदा नगर बाईपास इलाके की है। देखिए 2 घटना स्थल की 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… कनक मार्बल शॉप में काम करते थे पिता-पुत्र पुलिस कमिश्नर डा. विपिन ताडा ने बताया- चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी शिवनारायण तिवारी (57) किदवई नगर स्थित कनक मार्बल में काम करते थे। उनके साथ उनके बेटे शिवम (25) और सत्यम (30) भी नौकरी करते हैं। रात करीब 9 बजे काम खत्म होने के बाद शिवनारायण अपने दोनों बेटों के साथ एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। तीनों विराट नगर स्थित वृंदावन गेस्ट हाउस के सामने पहुंचे थे, तभी शराब ठेके से निकले आरोपियों की अपाचे बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। इससे नाराज बाइक सवार तीनों आरोपी करन वर्मा, उज्ज्वल अवस्थी और शिवा वर्मा ने पिता-पुत्रों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले हेलमेट, फिर लात-घूसों से पीटा। इसके बाद ईंट और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने दौड़ाकर एक आरोपी, नौबस्ता निवासी शिवा वर्मा को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जबकि करन वर्मा और उज्ज्वल अवस्थी मौके से पैदल फरार हो गए। सीने, पेट, चेहरे पर चाकू मारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता और दोनों बेटों को हैलट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शिवनारायण तिवारी और उनके बेटे शिवम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सत्यम की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों के सीने, पेट, चेहरे पर चाकू के वार हैं। घायल बेटे की पीठ, हाथ और पेट में चाकू लगे हैं। मौके पर साइन, अपाचे और डिस्कवर तीन बाइकें मिली हैं। एक बाइक मृतक पक्ष की होगी, जबकि दो बाइकें हमलावर पक्ष की मानी जा रही हैं। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैर में लगी गोली उन्होंने बताया- पकड़े गए आरोपी शिवा वर्मा से पूछताछ के बाद पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे सूचना मिली कि आरोपी हमीरपुर रोड की ओर जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। रोकने का प्रयास करने पर आरोपी करण ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में करण के दोनों पैरों में गोली लग गई, जबकि उसके साथी उज्जवल और समीर गौतम को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी समीर की मदद से शहर से बाहर भागने की फिराक में थे। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। घरवाले बोले- हत्यारों को भी ऐसी ही मौत मिले हादसे के शिवनारायण की पत्नी सुधा त्रिवेदी ने कहा था- जैसे हमारे पति और बेटे को मारा गया है। वैसे ही हत्यारों को भी सजा मिलनी चाहिए, तभी हमारे कलेजे को ठंडक मिलेगी। ------ ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड साथ रहने की जिद करती थी...कुल्हाड़ी से काट डाला: झांसी में प्रेमिका ने आधी रात घर मिलने बुलाया, बच्चों के सोते समय मर्डर "मेरे घर से लगभग 200 मीटर दूर रजनी का घर है। पति हरियाणा में नौकरी करता था। इसलिए रजनी घर में अकेली रहती थी। हम दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। 8 महीने पहले ये मुलाकात प्यार में बदल गई। हम दोनों चोरी छुपे मिलने लगे। सब ठीक चल रहा था। मगर एक महीने से रजनी शादी करने और साथ रहने की जिद पर अड़ गई। रजनी के 4 बच्चे हैं और मेरे भी 4 बच्चे हैं। मैंने उसे खूब समझाया, लेकिन वो नहीं माना। इसलिए कुल्हाड़ी से उसे काटकर हत्या कर दी।” ये कबूलनामा है रक्षपाल बघेल (43) का। जिसने 22 मई की रात को 8 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड रजनी अहिरवार (35) की हत्या कर दी। उस रात रजनी ने ही उसे कॉल करके घर बुलाया था। वहां झगड़ा होने पर रक्षपाल ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने रविवार शाम को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाडी बरामद हुई है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी के फैन निकले लालू के बेटे तेज प्रताप यादव:बोले- मैं अखिलेश को सपोर्ट नहीं करता, यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार आएगी
    Next Article
    वाराणसी में राहुल गांधी के खिलाफ सुनवाई आज:अमेरिका में कहा था- भगवान राम काल्पनिक हैं, फिजिकली पेश होने का आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment