Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं:आमदिनों की तरह पहुंच रहे लोग, मैनेजर बोले- हमारे पास पर्याप्त तेल, अफवाहों पर ध्यान न दें

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पेट्रोल पंपों पर स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। लोगों को बिना किसी परेशानी के पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। हर्षनगर स्थित पेट्रोल पंप पर भी आम दिनों की तरह ही ईंधन की आपूर्ति जारी है। गुरुवार को शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर सामान्य दिनों जैसा ही माहौल देखने को मिला। हर्षनगर के बड़े पेट्रोल पंप पर भी केवल 2 से 4 वाहन ही लाइन में दिखाई दिए, जिससे साफ है कि शहर में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। अफवाहों के कारण अचानक भीड़ बढ़ गई थी पेट्रोल पंप मैनेजर शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया- पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। उनके पंप पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और कंपनी की ओर से नियमित सप्लाई भी मिल रही है। ऐसे में किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात अफवाहों के कारण अचानक भीड़ बढ़ गई थी। लोग घबराकर अपने वाहनों की टंकियां फुल कराने लगे, जिससे कुछ समय के लिए दबाव की स्थिति बन गई। हालांकि अब हालात पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में हैं। शहर के अन्य पेट्रोल पंपों पर भी स्थिति सामान्य बनी हुई है। पंप संचालकों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं, ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा पुलिस ने 14 गैस सिलेंडर जब्त किए:तीन आरोपी गिरफ्तार, कार से लखनऊ लेकर जा रहे थे
    Next Article
    मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बेहोश व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया:काफिला रुकवाकर तत्काल इलाज के निर्देश दिए, लोगों से मदद की अपील की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment