Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पदयात्रा में डिप्टी-सीएम 1Km पैदल चले:बृजेश पाठक ने कहा-जेल में बंद माफिया इंतजार में बैठे, भैया आएं तो बाहर निकलकर अत्याचार करेंगे

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार को भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल हुए। वह करीब एक किलोमीटर तक पैदल चले। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जेलों में बंद माफिया इस इंतजार में बैठे हैं कि कब भैया की सरकार आए और वे बाहर निकलकर फिर जनता पर अत्याचार करें। पाठक ने विपक्ष पर संविधान और लोकतंत्र विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा पदयात्रा के जरिए जनता को विपक्ष की राजनीति के बारे में बताएगी। साथ ही दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। कानपपुर की पदयात्रा में कानपुर बुंदेलखंड के 17 जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए। बीजेपी कानपुर-बुंदेलखंड के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा कि लगभग 30 हजार लोग पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा में सांसद कानपुर देहात देवेंद्र सिंह भोले, सांसद कानपुर रमेश अवस्थी, राज्यसभा सासंद प्रकाश पाल और यूपी सरकार में मंत्री असीम अरूण भी पहुंचे। शहर ग्रमीण के विधायक, अभिजीत सिंह सांगा, राहुल बच्चा सोनकर, सुरेन्द्र मैथानी, महेश त्रिवेदी और नीलिमा कटियार भी पहुंची। एमएलसी अरूण पाठक और सलिल विश्नोई भी पदयात्रा में शामिल हुए। अब पढ़िए ब्रजेश पाठक की 4 बड़ी बातें…. 'कांग्रेस ने बाबा साहेब के संविधान को दरकिनार किया' ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को दरकिनार कर संवैधानिक व्यवस्थाओं को बाधित करने का काम किया है। कभी संसद नहीं चलने दी जाती है तो कभी सड़कों पर कुछ लोगों को इकट्ठा करके आम जनता को परेशान किया जाता है। विपक्ष गलत नैरेटिव फैलाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और विपक्ष के कामों के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। 'बांग्लादेश जैसे हालात लाने की बात कर रहा विपक्ष' डिप्टी सीएम ने कहा कि विपक्ष के लोग बांग्लादेश जैसे हालात लाने और सड़कों पर उतरने की बात कर रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गुंडई और अराजकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन का यह मंसूबा कभी पूरा नहीं होगा। जनता का भरोसा इन दलों से उठ चुका है। 'जीतने पर EVM अच्छी, हारने पर उठाते हैं सवाल' पाठक ने विपक्ष की चुनावी राजनीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लोकतांत्रिक व्यवस्था का सामना नहीं करना चाहते। जब चुनाव जीतते हैं तो EVM अच्छी लगती है, लेकिन हारने पर उसी पर सवाल उठाने लगते हैं। 'जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा' पाठक ने कहा कि पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है। पार्टी ऐसी यात्राओं के जरिए पूरे प्रदेश में संदेश देना चाहती है कि जनता उसके साथ खड़ी है। उन्होंने 2027 में भाजपा की फिर से सरकार बनने का दावा किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीकांत शर्मा बोले- अखिलेश ने पहले ही सरेंडर कर दिया:यूपी में फिर बनेगी भाजपा सरकार, राहुल गांधी भी बौखलाए
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- गलत नंबर डायल कर रहे, प्रदर्शन करें:याचिका खारिज; लोकसभा-राज्यसभा की आरक्षित सीटों के रोटेशन की मांग की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment