Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रोड एक्सीडेंट में चाचा-भतीजे की मौत:पड़ोसी बोले- उल्टी दिशा से आ रहे लोडर ने मारी टक्कर

    11 hours ago

    2

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चाचा-भतीजे के शव सोमवार सुबह घर पहुंचे तो पूरे इलाके में मातम छा गया। घर के बाहर और भीतर हर तरफ चीख-पुकार मच गई। मृतक अवनीश की पत्नी अर्चना अपने पति के शव से लिपटकर रोती रही, जबकि मासूम अनुभव उर्फ हरिओम की मां बेटे के शव को बार-बार सीने से लगाकर बिलखती रही। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने किसी तरह परिजनों को संभाला। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आईआईटी सोसायटी माधवपुरम निवासी बालाधीन लेखपाल पद से सेवानिवृत्त हैं। उनके बड़े बेटे अवनीश (40) कल्याणपुर स्थित अंबेडकर इंस्टीट्यूट में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत थे। छोटे बेटे जितेंद्र बिहार में शिक्षक हैं। रविवार सुबह अवनीश अपने चार बच्चों को बाइक पर बैठाकर मंधना कोठी के पीछे स्थित पुराने घर दूध लेने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह बच्चों के साथ कल्याणपुर लौट रहे थे, तभी बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना-नारामऊ मार्ग पर छत्तीरतन के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल में तोड़ा दम, तीन बच्चे अभी भी घायल हादसे में अवनीश और उनके भतीजे अनुभव उर्फ हरिओम (6) समेत सभी बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी को हैलट अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान पहले अवनीश और बाद में मासूम अनुभव ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल तीन अन्य बच्चों का इलाज जारी है, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोडर चालक गिरफ्तार पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए लोडर चालक को मंधना क्षेत्र से वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह फर्रुखाबाद का रहने वाला है और बुकिंग का सामान लेकर कानपुर आया था। वापस जाते समय वह रास्ता भटक गया और गलती से उल्टी दिशा में चला गया। पकड़े जाने के डर से उसने रफ्तार बढ़ा दी और हादसा हो गया, जिसके बाद वह वाहन छोड़कर भाग गया था। जिलाधिकारी के आदेश पर सोमवार सुबह आठ बजे दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। शव घर पहुंचते ही पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल बेहद गमगीन हो गया। बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि चालक को देर रात ही वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया था। परिजनों की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ:जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन, योग सप्ताह शुरू
    Next Article
    ग्राम रोजगार सेवकों ने अनिल राजभर को घेरा:सिद्धार्थनगर में 15 मिनट तक धूप में रोककर सुनाई मांगें, अश्वासन पर हुए शांत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment