Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी की रस्मों के बीच जीजा ने की चोरी:जयमाल की रस्में चल रही थीं, लॉकर तोड़कर लाखों कैश ले गए; FIR

    4 hours ago

    1

    0

    अनूपशहर के ग्राम सलामतपुर में शादी की खुशियां उस समय तनाव में बदल गईं, जब घर के ही एक नजदीकी रिश्तेदार बहनोई ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाखों रुपये की चोरी कर ली। यह घटना उस समय हुई, जब परिवार के सभी लोग जयमाला के कार्यक्रम में व्यस्त थे। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना 9 मार्च 2026 की रात करीब 12 बजे की है। पीड़ित सत्येंद्र की पुत्री ज्योति की बारात बड़ौत से सलामतपुर आई थी और घर में शादी की रस्में चल रही थीं। रात करीब 12 बजे जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें परिवार के सदस्य और मेहमान शामिल थे। करीब 12:30 बजे सत्येंद्र की पत्नी ममता किसी काम से घर के अंदर कमरे में गईं। कमरे का दृश्य देखकर वह दंग रह गईं। उन्होंने देखा कि अलमारी के लॉकर का ताला टूटा हुआ था और वहां उनके दूर के रिश्तेदार अर्पित (निवासी पिलखुआ), उसकी पत्नी प्राची और उनका साथी ऋषभ मौजूद थे। ममता के कमरे में पहुंचते ही तीनों आरोपियों ने अलमारी में रखा काले रंग का बैग उठाया और वहां से भागने लगे। बैग में करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी रखी थी, जो शादी के खर्च के लिए रखी गई थी। ममता के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अर्पित, उसकी पत्नी प्राची और ऋषभ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरी गई रकम बरामद की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में रेस्टोरेंट संचालक को कार से 80 मीटर घसीटा:रंगदारी देने से मना करने पर लूट का प्रयास, मरणासन्न कर फेंका, CCTV
    Next Article
    मैनपुरी में यातायात नियम तोड़ने पर 105 वाहनों के चालान:नो-एंट्री में घुसे 40 ई-रिक्शा और ऑटो-टेंपो पर कार्रवाई, 2.5 लाख जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment