Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रात का तापमान घटा, दिन का बढ़ा:17 फरवरी से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश की संभावना

    3 hours ago

    1

    0

    कड़ाके की ठंड और शीतलहर के लंबे दौर के बाद अब मौसम के तेवर बदलते नजर आ रहे हैं। सुबह-शाम की सिहरन अभी भी लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर कर रही है, लेकिन दिन में खिल रही धूप ने ठंड की विदाई के संकेत देने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में कानपुरवासियों के मन में सवाल है कि क्या सर्दी का दौर अब समाप्ति की ओर है या फिर मौसम कोई नया मोड़ लेने वाला है। सीएसए मौसम विभाग ने कानपुर के ताजा मौसम को लेकर महत्वपूर्ण पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार फिलहाल कानपुर में किसी बड़े मौसमी सिस्टम या पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। बीते 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, वहीं दिन का पारा 1.2 डिग्री चढ़ा है। दिन में हुआ तपिश का एहसास वहीं, दिन का मिजाज बिल्कुल उलट रहा। दोपहर में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.0 डिग्री अधिक है। सरसों, आलू, मटर की फसलों को नुकसान का खतरा कड़ाके की ठंड के बीच ओले और बरसात का असर रबी की फसलों पर दिखाई दे रहा है। गेहूं की फसल के लिए यह मौसम अच्छा है। सरसों, आलू, मटर की फसलों पर बीमारियों का खतरा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि कीट और रोग का प्रकोप होने पर तुरंत इलाज करें। दवा का छिड़काव तभी करें, जब मौसम साफ हो। फरवरी के अंत तक ठंड का असर खत्म होगा फरवरी महीने में तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। वसंत आने के साथ ठंड का असर भी कम होने लगता है। मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत के मुताबिक, फरवरी में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। लेकिन, यह राहत ज्यादा समय तक टिकने वाली नहीं। बीच-बीच में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में कुछ समय के लिए गिरावट भी देखने को मिल सकती है। इसके बावजूद फरवरी के अंत तक यूपी से ठंड पूरी तरह विदा हो जाएगी। खेती-किसानी के लिए कैसा रहेगा फरवरी बीएचयू के कृषि विभाग के वैज्ञानिक प्रो. पीके सिंह के मुताबिक, गेहूं की फसल के लिए फरवरी का मौसम सामान्य रूप से अनुकूल माना जा रहा। हालांकि, दलहनी फसलों के लिए मौसम अनुकूल नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पीके सिंह कहते हैं- बारिश और ओलावृष्टि होने पर गेहूं की बढ़वार प्रभावित हो सकती है। जबकि, दलहनी और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा रहेगा। वहीं, बारिश के बाद अगर पाला पड़ता है, तो इसका असर खासतौर पर आलू और मटर की फसलों पर पड़ सकता है। इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 15 फरवरी- आपके काम की खबर:KGMU में सम्मेलन का दूसरा दिन, इकाना में रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल
    Next Article
    पांचाल घाट पर कांवड़ भरने पहुंचे श्रद्धालु:फर्रुखाबाद में महाशिवरात्रि से पहले दूर-दराज से आए कांवड़िए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment