Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही:उमस से मिली राहत, मानसून की विदाई से पहले 3 दिन तक बारिश का अलर्ट

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश और हवाओं से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलने से तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले दो से तीन दिन तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। दिन में बादलों और धूप की आवाजाही रहेगी, जबकि शाम के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर हल्की तो कहीं तेज बारिश हो सकती है। मानसून की वापसी से पहले बारिश जारी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के कारण देश के कई हिस्सों में मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है। इसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि आईएमडी के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह तक पूरे उत्तर प्रदेश से मानसून पूरी तरह विदा हो जाएगा। इससे पहले प्रदेश में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। शुक्रवार शाम के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। रात से शनिवार सुबह तक भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। अगले दो-तीन दिन मौसम में इसी तरह बदलाव बना रह सकता है। गुरुवार को सामान्य से कम रहा तापमान सीएसए की गुरुवार की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक था। गुरुवार को सुबह और शाम मौसम सुहावना रहा। दिन में तेज धूप निकली और बीच-बीच में घने बादल छाए रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में नाले में उतराता मिला युवक का शव:दुधारा के बत्सी-बत्सा गांव का मामला, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज
    Next Article
    SSC ने जारी किया CGL 2026 का संशोधित ब्योरा:कुल 10,731 पद संभावित,1,525 पद घटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment