Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SSC ने जारी किया CGL 2026 का संशोधित ब्योरा:कुल 10,731 पद संभावित,1,525 पद घटे

    15 hours ago

    1

    0

    कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा-2026 के लिए संभावित रिक्तियों का संशोधित ब्योरा जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कुल 10,731 पद हैं। इससे पहले करीब 12,256 पदों का आंकड़ा जारी किया गया था। सबसे ज्यादा पद CBIC में अंतिम संख्या में हो सकता है बदलाव SSC ने स्पष्ट किया है कि ये रिक्तियां संभावित हैं। अंतिम रिक्तियों की संख्या में विभागों की ओर से मिलने वाली जानकारी के आधार पर बदलाव किया जा सकता है। आयोग राज्यवार अथवा जोनवार रिक्तियों का आंकड़ा एकत्र नहीं करता है। ऐसे विवरण के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित उपयोगकर्ता विभागों से संपर्क करना होगा। राज्य कैडर के सहायक लेखापरीक्षा अधिकारी और सहायक लेखा अधिकारी पदों के लिए संबंधित क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रिक्ति-पत्र में देख सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही:उमस से मिली राहत, मानसून की विदाई से पहले 3 दिन तक बारिश का अलर्ट
    Next Article
    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पश्चिमी यूपी दौरा स्थगित:मेरठ-वाराणसी में करना था जेन-जी संवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment