Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सुबह से रिमझिम बारिश, दिन में अंधेरा छाया:6 अगस्त तक बरसात का अलर्ट, चेतावनी बिंदु तक पहुंची गंगा

    1 day ago

    1

    0

    शहर में मंगलवार सुबह से मौसम सुहावना बना हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और बारिश हो रही है। सोमवार शाम से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक रुक कर जारी है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से करीब है। शहर के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी से लेकर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है। सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार 4 से 6 अगस्त के बीच मानसून सक्रिय रहेगा। देखें मौसम की दो तस्वीरें… तापमान में गिरावट दर्ज होगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटों में कानपुर के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। शाम तक कहीं-कहीं बौछारें और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। हालांकि बीच-बीच में धूप भी निकल सकती है, जिससे उमस बनी रहेगी और हीट इंडेक्स अधिक महसूस होगा। किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में जल निकासी की व्यवस्था बनाए रखें और बारिश की संभावना को देखते हुए फिलहाल खाद व कीटनाशकों का छिड़काव न करें। दिन भर उमस ने किया बेहाल सीएसए की मौसम रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई। वातावरण में नमी अधिक होने से बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। पूरे दिन उमस ने बेहाल किया। शाम के समय हुई बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। दो प्रतिशत कम हुई बारिश बारिश की अगर बात करें तो इस सीजन में एक जून से तीन अगस्त तक 314.4 मिमी बारिश हुई है जबकि 321.2 मिमी बारिश होनी चाहिए। आईएमडी के अनुसार अभी तक इस सीजन में कानपुर मे दो प्रतिशत बारिश कम हुई है। बारिश के चलते गंगा का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 111.53 मीटर दर्ज किया गया जो कि चेतावनी बिंदु के करीब है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में आज बारिश का अलर्ट:तेज हवा बह रही, आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 33°C
    Next Article
    बाबा विश्वनाथ ने शंकर स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए:5.50 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 40 हजार यादव बंधुओं ने जलाभिषेक किया; देखिए तस्वीरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment