Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाबा विश्वनाथ ने शंकर स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए:5.50 लाख श्रद्धालु पहुंचे, 40 हजार यादव बंधुओं ने जलाभिषेक किया; देखिए तस्वीरें

    1 day ago

    1

    0

    सावन के पहले सोमवार पर काशी विश्वनाथ धाम शिवभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आया। बाबा विश्वनाथ ने शंकर स्वरूप में भक्तों को दिव्य झांकी दर्शन दिए। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से बाबा का विशेष श्रृंगार किया। जबकि रात में चल प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित कर शयन आरती की जाएगी। धाम को 15 मालियों और कारीगरों ने 20 हजार से अधिक फूलों से सजाया, जिनमें गेंदा, रजनीगंधा, जरबेरा, बेला और गुलाब प्रमुख रहे। फूलों की मनमोहक सुगंध से पूरा परिसर महक उठा। मंदिर प्रशासन के अनुसार साढ़े 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। रात से ही लाइन में लगे श्रद्धालु रविवार रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। पहले सोमवार पर मंगला आरती से शयन आरती तक करीब चार लाख श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सात कतारें और सात प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। गंगा स्नान के बाद बड़ी संख्या में भक्त गंगा द्वार सहित विभिन्न प्रवेश मार्गों से मंदिर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात रहीं। यादव बन्धुओं ने वर्षों पुरानी परंपरा निभाई वहीं सावन के पहले सोमवार पर यादव समाज की पारंपरिक जलाभिषेक यात्रा भी आस्था का केंद्र रही। केदारेश्वर घाट से गंगाजल लेकर 50 हजार से अधिक यादव बंधुओं ने काशी विश्वनाथ समेत प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक किया। मान्यता है कि अकाल से मुक्ति और अच्छी वर्षा की कामना से शुरू हुई यह परंपरा आज भी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है। देखिए तस्वीर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सुबह से रिमझिम बारिश, दिन में अंधेरा छाया:6 अगस्त तक बरसात का अलर्ट, चेतावनी बिंदु तक पहुंची गंगा
    Next Article
    आगरा में एक्ट्रेस कंगना रनोट मामले में सुनवाई आज:आज कोर्ट सुना सकती है फैसला, किसान आंदोलन के लिए कहा था- वहां रेप-मर्डर हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment