Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में संगीत टीचर से रेप, धर्मांतरण का दबाव, FIR:हिंदू बता फंसाया, ईसाई धर्म अपनाने का दबाव, विरोध पर कराया गर्भपात

    7 hours ago

    1

    0

    कर्नलगंज थानाक्षेत्र में खुद को ठाकुर बताकर एक युवक ने संगीत टीचर को शादी का झांसा देकर रेप किया। गर्भवती होने पर युवती ने शादी का दबाव डाला, तो युवक क्रिश्चियन धर्म अपनाने का दबाव डालने लगा। विरोध करने पर हत्या व बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुन्नीगंज में एक मकान में रख दिया। आरोप है कि इस दौरान युवक के पिता व भाई ने रेप भी उसका रेप किया, विरोध करने पर मारपीट की, जिससे उसका गर्भपात हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 2017 में पीड़िता की अभिषेक से हुई थी मुलाकात बारादेवी निवासी युवती ने बताया कि वह ग्वालटोली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में संगीत की टीचर है। युवती ने बताया कि 2017 में उसकी मुलाकात चुन्नीगंज निवासी अभिषेक सिंह उर्फ रौनी से हुई थी। अभिषेक गिटार बजाता था इस दौरान कई कार्यक्रमों में उससे मुलाकात हुई। वर्ष 2023 में अभिषेक से उसकी बातचीत शुरु हो गई और आरोपी ने उससे शादी का झांसा दिया इस दौरान वह उसका शारीरिक शोषण करता रहा। मई 2025 में उसे पता चला कि वह एक माह की गर्भवती है तो उसने अभिषेक से शादी करने को कहा तो उसने कहा कि वह ठाकुर है और अपनी जबान से नहीं पलटेगा। अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी पीड़िता का आरोप है कि उसने गर्भपात का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया और उसे मार-पीटकर हत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने बताया कि वह ठाकुर नहीं इसाई है उसका असली नाम अभिषेक क्लाउडियस उर्फ रौनी है अगर उसने बात नहीं मानी तो वह उसके परिवार की बदनामी कर देगा। इसके बाद आरोपियों ने उसे अपने घर में बंद करके अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए अपने घर में रहने को मजबूर कर दिया। पिता व भाई पर भी छेड़छाड़ का आरोप इस दौरान अभिषेक के पिता अखिलेश, मां रीता, बहनें नेहा और रुचि भांजा सैम भाई सनी व भाभी चिया दोस्त मोनू गाली गलौज करते हुए मारपीट करते थे। इस दौरान आरोपियों ने उसके पेट में लातें मारीं और दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। इस दौरान अभिषेक घर से गायब रहने लगा और उसके पिता और भाई उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। 26 फरवरी को आरोपियों ने उसे मारापीटा तो उसने 1090 पर काल की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता का कहना कि अभिषेक के परिजनों ने उसकी चेन, अंगूठी और पायल के साथ ही 50 हजार रुपये छीन लिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी और उसके परिजन उसे डरा धमकाकर आनलाइन व नकद एक लाख रुपये ले चुके हैं। सोमवार को आरोपियों दोबारा मारपीट की तो उसने कर्नलगंज थाने पहुंचकर अभिषेक और उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपेार्ट दर्जकर अभिषेक को गिरफ्तार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेन ड्राइवर को पत्नी ने बाल पकड़कर पीटा, VIDEO:गोंडा में सास को भी थप्पड़ मारे; फेसबुक पर दोस्ती के बाद की थी लव मैरिज
    Next Article
    लखनऊ में 3,729 जगहों पर होलिका दहन:लोगों ने की विश्व शांति की अपील, लोकगीतों के गायन के साथ मनाई जा रही होली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment