Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 3,729 जगहों पर होलिका दहन:लोगों ने की विश्व शांति की अपील, लोकगीतों के गायन के साथ मनाई जा रही होली

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 3,729 जगहों पर होलिका दहन किया जाएगा।।सोमवार देर शाम के समय में गोबर के उपले लेकर पहुंचे लोगों ने पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया। इस मौके पर लोगों ने विश्व शांति की अपील की है। मौके पर लोगों ने कहा कि पूरा विश्व अस्थिर दौर से गुजर रहा है। इस बीच लोगों ने प्रार्थना की है। चौक में फाग के साथ होगी शुरुआत चौक में होलिकोत्सव समिति की ओर से आयोजित होलिकोत्सव में होलिका दहन सोमवार की रात 11:50 से 12:50 के बीच किया जाएगा। समिति के संयोजक अनुराग मिश्रा उर्फ अन्नू ने दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले क्षेत्र के लोहिया पार्क में सुबह से फाग गायन शुरू होगा। उत्सव के लिए सीतापुर, हरदोई सहित अन्य शहरों से टोलियों को आमंत्रित किया गया है। रंगोली और साज-सज्जा प्रतियोगिता भी होगी। देर रात में होगा होलिका दहन चौपटिया क्षेत्र में 1:30 से 2:30 के बीच जलेगी होलिका शुभ संस्कार समिति के महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि चौपटिया व उसके आस-पास रात 1:30 से 2:30 बजे के बीच होलिका दहन होगा। अमीनाबाद में चौराहों को सजाया गया अमीनाबाद में रात 1 बजे होगा दहन अमीनाबाद में होली उत्सव समिति के अध्यक्ष मुनीश चौधरी ने बताया कि रात 1 बजे होलिका दहन किया जाएगा। इससे पहले शाम 6 बजे से उत्सव शुरू हो जाएगा और रात तक चलेगा। मंडप साज-सज्जा प्रतियोगिता होगी। समिति के कोषाध्यक्ष अरविंद सोनकर ने कहा कि चौराहों को सजाने का काम शुरू हो गया है। इस बार जौनपुर की लाइट लगाई जा रही है। साथ ही फूलों की होली सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। अहिमामऊ में सूर और कबीर के पदों का गायन बुजुर्गों की मानें तो अहिमामऊ में कई दशक से होली पर परंपरागत फाग होता रहा है। फाग में ग्रामीण सूर व कबीर के पदों को भी गाते हैं। राधा कृष्ण के लीला वर्णन पर फगुआ गाते हुए एक टोली चलती है। रविवार को सरसवां गांव में ढोलक की थाप व मजीरों की झंकार के साथ बुजुर्गों के साथ ही युवा भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में संगीत टीचर से रेप, धर्मांतरण का दबाव, FIR:हिंदू बता फंसाया, ईसाई धर्म अपनाने का दबाव, विरोध पर कराया गर्भपात
    Next Article
    कार की टक्कर से बिजली खंभा गिरा, युवक की मौत:फतेहपुर के मुसाफा-करबिगवा पर हादसा, 4 घंटे तक यातायात बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment