Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार की मौत:कपड़े लेने के लिए जा रहे थे अधेड़, इलाकाई लोगों ने स्कूटी सवार को पकड़ा

    15 hours ago

    1

    0

    कोहना थानाक्षेत्र में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार दोपहर एक बजे अधेड़ काम के सिलसिले में साइकिल से जा रहे थे, तभी केएफसी चौराहे के पास हादसा हुआ। परिजनों ने उन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया था। हैलट में सोमवार शाम 4 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तिलक नगर निवासी मुन्नालाल रजक (55) कपड़े प्रेस करने का काम करते थे। परिवार में पत्नी सुनीता, दो बेटे मन्नू व अनुज रजक है। अनुज ने बताया कि रविवार दोपहर पिता रानी घाट से कपड़े लाने की बात कहकर घर से निकले थे। वह केएफसी चौराहे के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर रूप से चोट लगी। इलाकाई लोगों ने स्कूटी सवार को पकड़ कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने उन्हें कनिष्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट में इलाज के दौरान सोमवार शाम डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोहना थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार युवक ने अपना नाम पनकी बी ब्लॉक निवासी अंकित बाजपेई बताया है। शव को पोस्टमार्टम भिजवाकर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आकाश सोनकर सुसाइड केस- 1 महीने बाद FIR दर्ज:अयोध्या पुलिस ने युवती और उसकी मां पर SC/ST की धाराएं लगाईं
    Next Article
    जमीन कब्जे का आरोप, कठेरिया समाज पहुंचा डीएम ऑफिस:तीन पीढ़ियों से खेती करने का दावा, पूर्व सांसद पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment