Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सोमवार देर रात होलिका दहन:सैंकड़ों लोगो ने एक साथ की होलिका परिक्रमा, अबीर गुलाल लगा कर दी होली की बधाई

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में होलिका दहन सोमवार देर रात मुहूर्त पर हुआ। शहर के अलग-अलग स्थानों पर लोग होलिका दहन के बाद पूजन करने पहुंचने लगे। शुभ मुहूर्त का इंतजार करने के साथ लोग अपने परिवार के साथ हाथों में गन्ना, बालियां और जौ लेकर होलिका में भूंजकर पूजन कर परिक्रमा करते रहे। शहर में रात्रि 12:30 बजे से अलग-अलग स्थानों पर होलिका में आग लगाई गई। शहर के आर्यनगर में होलिका दहन के बाद लोग पूरे परिवार के साथ पूजन के लिए पहुंचे। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सैंकडो लोगो ने एक साथ की होलिका की परिक्रमा आर्यनगर की होलिका में परिवार अपने बच्चों के साथ पूजन करने पहुंचे, जहां गुजिया, पूरी और तिलक के बाद लोग होलिका में गन्ना लेकर सैकड़ों की संख्या में एक साथ परिक्रमा करते दिखाई दिए। परिवार के लोग एक दूसरे को रंग लगाते हुए नजर आये। वही आस पड़ोस के लोग भी एक दूसरे को गले मिलकर होली की बधाई दते दिखे। दुर्लभ संयोग के चलते हुए भजन संगीत कार्यक्रम इस साल होलिका के दुर्लभ संयोग के कारण जहां कार्यक्रम में झांकियां सजाई जाती रही हैं, वहीं भजन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इनमें शिवाला स्थित होलिका कार्यक्रम में लोगों ने खाटू श्याम के भक्ति संगीत का आयोजन किया। इसके बाद मुहूर्त होने पर होलिका दहन किया गया। कानपुर साउथ में भी उड़ा गुलाल नौबस्ता इलाके में भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दहन के बाद उत्सव का रंग देखते ही बन रहा था। बच्चे और बड़े सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलकर बधाई दी। हवा में उड़ते गुलाल से पूरा इलाका रंगमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्ता के रहे पुख्ता इंतजाम शहर में होलिका दहन पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती गई। इसके साथ ही परेड पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती भी रही। देर रात तक होलिका दहन के बाद लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली के गीतों पर नाचते-गाते रहे। होली का रंग मंगलवार को चंद्रग्रहण के सूतक काल के कारण नहीं खेला जाएगा, जबकि बुधवार को रंग खेला जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कोडीन सिरप मामले में दो भाइयों की प्रॉपर्टी जब्त होगी:सहारनपुर में 22 करोड़ की संपत्ति जब्ती के लिए अफेमा कोर्ट के आदेश का इंतजार
    Next Article
    चंद्रग्रहण का असर; बदल गया गंगा आरती का समय:35 साल में छठवीं बार ग्रहण ने बदला समय, विश्वनाथ धाम के भी बंद रहेंगे कपाट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment