Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में बस चलाने के लिए मांगी रंगदारी:रंगदारी न देने पर दो बसों से घेरा, पीड़ित की बस में तोड़फोड़ और मारपीट

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में एक बस चालक से पांच हजार रुपये मासिक रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर आरोपियों ने दो बसों से पीड़ित की बस को घेर लिया, उसमें तोड़फोड़ की और चालक-परिचालक के साथ मारपीट की। प्रारंभिक तौर पर एफआईआर दर्ज न होने पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। लखीमपुर जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी नाजिम ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक बस का चालक है। 26 फरवरी को वह अपनी बस पुवायां से शाहजहांपुर ला रहा था। जब वह दियूरिया मोड़ के पास पहुंचा, तो कुछ लोगों ने उसकी बस को घेर लिया। नाजिम के अनुसार, हापुड़ निवासी नाजिम और आमिर ने अपनी बस उसकी बस के आगे लगा दी, जबकि इरफान, हुसैन और सत्तार ने अपनी बस पीछे लगाकर रास्ता रोक दिया। आरोपियों से बस हटाने के लिए कहने पर पांच हजार रुपये मासिक देने की मांग की। पीड़ित द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने अपने करीब दस अज्ञात साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से सिंधौली के कोरोकुईयां निवासी बस कंडक्टर निसार पर हमला कर दिया। उन्होंने बस में तोड़फोड़ कर उसके शीशे भी तोड़ दिए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी बसों से हथौड़ा चौराहा की ओर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि उसकी बस को काफी नुकसान हुआ है और वह तीन दिनों से खड़ी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पहले रोजा थाने में उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली के लिए अलर्ट मोड पर स्वास्थ विभाग:गोरखपुर में CHC, PHC सहित जिला अस्पताल में बेड रिजर्व किए, तैनात मिलेंगे डॉक्टर
    Next Article
    शाहजहांपुर में हत्या के 2 आरोपी 12 दिन बाद भी:पीड़ित के प्लांट पर कार सवारों ने दी जान से मारने की धमकी, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment