Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज धूप और हवा के बीच होगी मेरठ में होली:33 डिग्री तक पहुंचेगा दिन का तापमान, हवा से मिलेगी राहत

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में होली के दिन शहरवासियों को रंगों के त्यौहार के दौरान गर्मी का अहसास होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 4 मार्च को मेरठ में मौसम गर्म और शुष्क रहने की संभावना है। दिन के समय अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि रात में न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। धूप और गर्मी का रहेगा असर सुबह से ही धूप तेज होने की संभावना है। दोपहर के समय गर्मी अधिक महसूस होगी। ऐसे में रंग खेलने के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोगों को धूप से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को अधिक देर तक धूप में रहने से बचना चाहिए। दिनभर हल्की से सामान्य गति की हवा चलती रहेगी। हालांकि हवा में नमी कम रहने के कारण शुष्क गर्मी का प्रभाव ज्यादा महसूस हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, होली के दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे दिन भर शुष्क मौसम बना रहेगा। इसके साथ- साथ हवा चलने से धूप का अहसास कुछ कम होगा। 4 मार्च को सूर्योदय सुबह लगभग 6:42 बजे और सूर्यास्त शाम करीब 6:19 बजे होने का अनुमान है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, हल्के और सूती कपड़े पहनें तथा दोपहर के समय सीधी धूप से बचें। होली के उत्साह के बीच मौसम का ध्यान रखना भी जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘खामेनाई के निधन पर चुप्पी विदेश नीति के लिए खतरा:सुल्तानपुर में सपा प्रवक्ता बोले- ट्रम्प के आगे भारत सरकार कहीं न कहीं दबाव में
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 3 मार्च - आपके काम की खबर:झूलेलाल वाटिका में फूलों की होली, इस्कॉन मंदिर में चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment