Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सनातन प्रश्नोत्तरी विजेता सम्मानित:आश्विक त्रिवेदी और दिव्यांश यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 3 नवंबर को सनातन सेवा सत्संग समिति की ओर से आयोजित ‘सनातन की विभूतियां प्रश्नोत्तरी 2026-27’ के तहत मंगलवार को कामद शाइनिंग स्टार्स एकेडमी, सेक्टर-D, विश्व बैंक में पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाणिज्य कर विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी के.बी. मिश्रा रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ के वर्ग में आश्विक त्रिवेदी ने प्रथम, शिवम महतो ने द्वितीय और आराध्या यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौ के वर्ग में दिव्यांश यादव प्रथम, शुभांगी द्विवेदी द्वितीय और दिव्यांशी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता गुप्ता, सनातन सेवा सत्संग समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य सुधीर भाई मिश्र, विद्यालय के डायरेक्टर रत्नेश शुक्ला, कैप्टन अनिल चतुर्वेदी, पी.एन. राय और समिति के प्रबंधक ऋषि शुक्ला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    GST टीम ने दो दुकानों की जांच शुरू की:बड़काऊ ज्वेलर्स और किराना स्टोर के गोदाम भी खंगाले, पांच घंटे से चल रही जांच
    Next Article
    सहारनपुर में BSC नर्सिंग के नए विद्यार्थियों ने शपथ ली:DM अरविंद कुमार चौहान ने मरीजों से संवेदनशीलता और अपनापन रखने की सीख दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment