Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सपा की इफ्तार पार्टी:प्रदेश अध्यक्ष बोले- रमजान का पावन पर्व एकता और भाईचारे का संदेश देता है

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। छावनी विधानसभा के बाबूपुरवा क्षेत्र स्थित ईदगाह मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश भर से कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में हिंदू, मुस्लिम और सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया है। 2 हजार से ज्याद लोग शामिल हुए शनिवार शाम 6 बजे के बाद इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के साथ अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्‍मद शकील नदवा और सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील कुमार साजन भी शामिल हुए। जिला अध्यक्ष फजल महमूद ने इफ्तार पार्टी का आयोजन कराया। कार्यक्रम में करीब 2 हजार से अधिक लोग शामिल हुए और सभी ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। इस अवसर पर सपा नेता कल्लू यादव, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और आर्यनगर से विधायक अमिताभ बाजपेई समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्याम लाल पाल बोले भाईचारे का संदेश दिया प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि रमजान का पावन महीना आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए हैं। देश नफरत से नहीं, बल्कि भाईचारे और एकता से चलेगा।उन्होंने कहा कि इस इफ्तार के माध्यम से समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देने का काम किया गया है। संविधान ने दिया सबको बराबरी का अधिकार उन्होंने कहा- जब देश में पीडीए वर्ग के लोगों को आगे बढ़ने नहीं दिया गया, तब बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने आजादी के बाद देश को संविधान दिया। संविधान ने सभी को शिक्षा और सम्मान का अधिकार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की स्थापित सरकारें गैरबराबरी और पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को सम्मान और समानता दिलाने के लिए पीडीए का गठन किया है, ताकि समाज के हर वर्ग को बराबर इज्जत और अधिकार मिले।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में लीगल एड डिफेंस काउंसिल के लिए होगा इंटरव्यू:2 पदों के लिए 9 मार्च को 77 अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article
    शिक्षामित्र सुरेश वर्मा की सड़क हादसे में मौत:ओवरब्रिज के पास हादसा, लखनऊ में चल रहा था इलाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment