Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामित्र सुरेश वर्मा की सड़क हादसे में मौत:ओवरब्रिज के पास हादसा, लखनऊ में चल रहा था इलाज

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा जिले के करनैलगंज शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोनहटा में तैनात 45 वर्षीय शिक्षामित्र सुरेश कुमार वर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। शुक्रवार देर शाम जरवल रोड के निकट ओवर ब्रिज के पास हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद लखनऊ में इलाज के दौरान आज शनिवार देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया है। सुरेश कुमार वर्मा शुक्रवार देर शाम गोंडा स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज ले जाया गया। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार देर शाम सुरेश कुमार वर्मा की मौत हो गई। मृतक शिक्षामित्र के दामाद रामशंकर वर्मा ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनकी तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिक्षामित्र सुरेश कुमार वर्मा के निधन की खबर मिलते ही शिक्षकों और शिक्षामित्रों में शोक की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष अवधेश मणि मिश्रा, करनैलगंज खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार सिंह, शिक्षक दिनेश कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, कृष्णानंद, रामानंद जायसवाल, परशुराम यादव, राजेश यादव, मनुवा त्रिपाठी और सुरेश कुमार यादव सहित कई अन्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सपा की इफ्तार पार्टी:प्रदेश अध्यक्ष बोले- रमजान का पावन पर्व एकता और भाईचारे का संदेश देता है
    Next Article
    हाथरस में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:पति से विवाद के बाद दी जान, 16 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment