Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सपा MLA ने CM को लिखा पत्र:अमिताभ बाजपेई ने भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की मांग रखी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने भगवान परशुराम जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग रखी है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जनभावनाओं से अवगत कराया है। विधायक ने अपने पत्र में कहा कि भगवान परशुराम जयंती पूरे देश में श्रद्धा, आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई जाती है। यह पर्व भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं और धार्मिक मूल्यों का प्रतीक है, जिसे ब्राह्मण समाज सहित सभी धर्मावलंबी सम्मान और भक्ति भाव से मनाते हैं। अवकाश घोषित करने की मांग उन्होंने बताया कि आर्यनगर विधानसभा सहित प्रदेश के कई हिस्सों से लगातार यह मांग उठ रही है कि इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, ताकि लोग बिना किसी बाधा के धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकें। CM से किया यह आग्रह अमिताभ बाजपेयी ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और मजबूत होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास:बुलंदशहर कोर्ट ने 25 हजार अर्थदंड भी लगाया
    Next Article
    बुलंदशहर सीओ की टिप्पणी पर चंद्र शेखर नाराज:अंबेडकर जयंती शोभायात्रा पर डीजे संचालकों को दिया था अल्टीमेटम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment