Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सपा विधायक बैरिकेडिंग हटाकर भागे:पकड़ने के लिए पुलिस पीछे-पीछे दौड़ी, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सत्याग्रह का ऐलान किया था

    6 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को सपा विधायक अमिताभ बाजपेई फूलबाग में सत्याग्रह करने जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे पुलिस काकादेव के उनके घर पहुंच गई और बाहर बैरिकेडिंग कर दी। इसके बावजूद अमिताभ बाजपेई समर्थकों के साथ बाहर निकलने लगे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इसी बीच अमिताभ बाजपेई बैरिकेडिंग हटाकर दौड़ पड़े। हालांकि, पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस गाड़ी से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ले जाया गया, जहां उन्होंने चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां से पुलिस उन्हें अपनी अभिरक्षा में वापस घर छोड़ आई। अमिताभ बाजपेई ने फूलबाग के गांधी प्रतिमा पर एक दिन का सत्याग्रह करने की घोषणा की थी। इसे देखते हुए फूलबाग के बाहर कई थानों की पुलिस, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। सपा के प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। वही, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता 48 घंटे से हाउस अरेस्ट हैं। इसके अलावा सपा युवजन सभा के नेता ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंककर विरोध जताया। देखिए तस्वीरें… कांग्रेस जिलाध्यक्ष 48 घंटे से हाउस अरेस्ट, बोले- लोकतांत्रिक आवाज दबाई जा रही कानपुर महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता पिछले 48 घंटे से हाउस अरेस्ट हैं। उनके घर के बाहर पुलिस तैनात है और उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। पवन गुप्ता ने कहा- दूसरे दिन भी पुलिस ने मुझे घर से बाहर नहीं निकलने दिया। शांतिपूर्ण विरोध और अपनी बात रखने के संवैधानिक अधिकार को रोकने के लिए प्रशासन पूरी ताकत लगा रहा है। प्रशासन को अपनी ताकत जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध रोकने में लगानी चाहिए, लेकिन इसके बजाय लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने का काम किया जा रहा है। पवन गुप्ता बोले- लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं पवन गुप्ता ने कहा- लोकतंत्र में असहमति अपराध नहीं, बल्कि उसकी सबसे बड़ी ताकत है। अगर सरकार और प्रशासन विपक्ष और जनप्रतिनिधियों की आवाज़ दबाने की कोशिश करेंगे, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्य, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी। सपा उपाध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और उन पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में कानपुर के यशोदा नगर स्थित सैनिक चौराहे पर समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष मलाई यादव ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। पुतला दहन की आशंका को देखते हुए सुबह से ही नौबस्ता और सेन पश्चिम पारा थाने की पुलिस सैनिक चौराहे पर तैनात थी। इसके बावजूद मलाई यादव पुलिस की नजर बचाकर चौराहे के पास पहुंचे और फुर्ती से पुतले में आग लगा दी। घटना के तुरंत बाद सेन पश्चिम पारा थाना पुलिस ने मलाई यादव को हिरासत में ले लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी भेजने के नाम पर 2.70 लाख की ठगी:सहारनपुर के युवक को नौकरी दिलाने का झांसा दिया, कोर्ट के आदेश पर FIR
    Next Article
    सीटियां, डांस और जबरदस्त आतिशबाजी... थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' रिलीज होते ही जश्न में डूबे फैंस; VIDEO VIRAL

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment