Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सऊदी भेजने के नाम पर 2.70 लाख की ठगी:सहारनपुर के युवक को नौकरी दिलाने का झांसा दिया, कोर्ट के आदेश पर FIR

    13 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के बेहट क्षेत्र के एक युवक ने सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.70 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने फर्जी मेडिकल, फर्जी इंटरव्यू और फर्जी हवाई टिकट दिखाकर उससे रुपये ले लिए। बाद में न तो विदेश भेजा और न ही रकम लौटाई। कोर्ट के आदेश पर बेहट थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ड्राइवर की नौकरी दिलाने का दिया था भरोसा त्रिवेणी विहार निवासी मुस्तकीम ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मई 2025 में उसकी मुलाकात बेहट निवासी सावेज और मुस्कान से हुई थी। आरोप है कि दोनों ने अपने साथियों ताजिम और रफीक के साथ मिलकर उसे सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने इसके एवज में पहले 2 लाख रुपये एडवांस लिए। बाद में दिल्ली ले जाकर मेडिकल कराने के नाम पर 30 हजार रुपये और लिए तथा कथित रूप से फर्जी इंटरव्यू भी कराया। फर्जी हवाई टिकट देने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि उसे 15 सितंबर 2025 का दिल्ली से मस्कट होते हुए रियाद जाने का हवाई टिकट भी दिया गया, लेकिन बाद में यह कहकर यात्रा नहीं कराई गई कि टिकट निरस्त हो गया है। इसके बाद आरोपियों की मांग पर उसने अपने पिता के खाते से 40 हजार रुपये और दिए। इस तरह कुल करीब 2.70 लाख रुपये देने के बावजूद उसे सऊदी नहीं भेजा गया। रुपये और पासपोर्ट लौटाने से किया इनकार मुस्तकीम का कहना है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। 5 जनवरी 2026 को पंचायत भी हुई, जिसकी रिकॉर्डिंग होने का दावा किया गया है। इसके बावजूद न तो रुपये लौटाए गए और न ही उसका पासपोर्ट वापस किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा पीड़ित ने बताया कि उसने पहले बेहट थाने और फिर एसएसपी कार्यालय में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसीजेएम प्रथम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। अदालत के आदेश पर बेहट थाना पुलिस ने सावेज, मुस्कान, ताजिम और रफीक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति ने खुद को आग लगाई, पत्नी बचाने में झुलसी:उन्नाव में जमीन रजिस्ट्री विवाद के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश, 40% जला
    Next Article
    कानपुर में सपा विधायक बैरिकेडिंग हटाकर भागे:पकड़ने के लिए पुलिस पीछे-पीछे दौड़ी, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सत्याग्रह का ऐलान किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment