Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सिपाही ने कारोबारी को दी धमकी:1600 करोड़ के लेनदेन ‘सेटल’ करने की बात, ऑडियो आया सामने

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। इसमें कथित तौर पर एक पुलिसकर्मी महफूज़ नामक व्यक्ति और उसके सहयोगी पप्पू को धमकी देता सुनाई दे रहा है। यह बातचीत एक बड़े वित्तीय लेनदेन और उससे जुड़ी चल रही जांच के इर्द-गिर्द बताई जा रही है। ऑडियो में कथित पुलिसकर्मी, जिसकी पहचान अंकित के रूप में बताई जा रही है, महफूज़ को चेतावनी देता है कि एक पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने के बेहद करीब है। वह दावा करता है कि आईपीएस अधिकारी अंजलि विश्वकर्मा ने कमिश्नर को जानकारी दी है और मामला लखनऊ तक पहुंच चुका है। अंकित यह भी कहता है कि महफूज़ के पास बहुत कम समय है और उसे गंभीर कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। हालांकि, इस ऑडियो की पुष्टि भास्कर नहीं करता है। बीच-बचाव और बातचीत का दबाव यह भी सुनाई देता है कि अंकित महफूज़ को सलाह देता है कि वह बिचौलिए तनवीर या सीधे उससे संपर्क करे ताकि मामला सुलझाया जा सके। तनवीर और पप्पू के बीच बातचीत में भरोसे की बात भी सामने आती है। ‘सरकारी काम’ का दावा और सुरक्षा का आश्वासन अंकित यह दावा करता है कि वह सरकारी तंत्र से जुड़ा है और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर काम कर रहा है। बातचीत में वह पप्पू को यह भी भरोसा दिलाता है कि लखनऊ आने में कोई समस्या नहीं होगी, और जरूरत पड़ने पर लिखित आश्वासन देने की बात भी करता है। 1600 करोड़ के लेनदेन का जिक्र ऑडियो में कथित तौर पर 1600 करोड़ रुपये के लेनदेन और आयकर रिपोर्ट का भी उल्लेख है। साथ ही दो आईपीएस अधिकारियों और पुलिस कमिश्नर के स्तर पर निगरानी की बात कही जा रही है। इस मामले पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने कहा कि महफूज़ द्वारा जांच को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में श्रीमद्भागवत कथा से पहले शोभायात्रा:सैकड़ों वाहनों के साथ श्रद्धालुओं ने किया नगर भ्रमण
    Next Article
    जौनपुर में पेंशनरों का प्रदर्शन:8वें वेतन आयोग में शामिल करने, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment