Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सरकारी बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों ने दिया धरना:परिवहन कार्यालय पहुंच कर नौकरी मांगी, अधिकारी बोले- ये बेरोजगार हुए

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर सिटी बस के ड्राइवर और कंडक्टरों ने आज परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर के कार्यालय पर आज धरना दिया। कंडक्टरों की मांग है बसें बंद होने के बाद हमारी नौकरी को बहाल किया जाए। आपको बता दें कानपुर में सिटी बस जो नगरीय निदेशालय के द्वारा चलाई जाती थी। अक्टूबर 2025 से इन बसों की अवधि पूरी हो गई। जिसके बाद विभाग ने इन बसों की नीलामी करवा दी। बसों की नीलामी होने के बाद विभाग ने नई बसें नहीं दी है। जिसके बाद इन बसों में काम करने वाले ड्राइवर और कंडक्टर बेरोजगार हो गए। एक कडक्टर बताते है, हमारी भर्ती रोडवेज से हुई थी, लेकिन हम लोगों को CNG बसों में भेज दिया गया था। CNG बसों की अवधि समाप्त होने के बाद सरकार ने गाड़ियां नहीं दी। इन अधिकारियों से मेरी मांग है, हम लोगों को UPSRTC में भेज दिया जाए। रवि शंकर कंडक्टर पद पर कार्यरत रहे है, हम लोग 164 परिचालक है, अब पहले ड्राइवरों को निकाला और अब हम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी विभाग से मांग है हम लोगों को जल्दी से काम पर वापस रखा जाए। क्षेत्रीय परिवहन मैनेजर महेश सिंह ने बताया हम लोग विभाग से पत्राचार कर रहे, विभाग से आगए से निर्देश मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। ये बसें बंद होने से इन बसों के कंडक्टर बेरोजगार हो गए है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैं ठाकुर हूं बोलने वाली आस्था को जवाब-मैं भी ब्राम्हण:बैंक में कहा था- ऐसी-तैसी कर दूंगी’ पति के सम्मान में उतरी पत्नी
    Next Article
    लखनऊ नगर निगम में 5 हजार कर्मियों से घोटाला:PF और ESI के नाम पर ₹1.14 करोड़ डकारे, विधानसभा समिति की जांच में खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment