Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सिटी बसें बंद, 164 कंडक्टर बेरोजगार:नौकरी बहाली की मांग को लेकर RM कार्यालय में हड़ताल, अनिश्चित कालीन धरना का किया ऐलान

    14 hours ago

    1

    0

    सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे है। कर्मचारियों ने अब अनिश्चित कालीन धरना देने का एलान किया है। कर्मचारियों ने मांग की अनुबंध पत्र खोने वाले अधिकारी कर्मचारी के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की है। कंडक्टरों ने नौकरी बहाल करने या उन्हें परिवहन निगम में समायोजित करने की मांग उठाई। अक्टूबर 2025 में खत्म हुई बसों की अवधि कानपुर में नगरीय निदेशालय के जरिए संचालित सिटी बसों की अवधि अक्टूबर 2025 में पूरी हो गई थी। इसके बाद विभाग ने बसों की नीलामी करा दी। कर्मचारियों का कहना है कि नई बसें नहीं दी गईं, जिससे वे अचानक बेरोजगार हो गए। “भर्ती रोडवेज से हुई, अब काम से बाहर” एक कंडक्टर ने बताया, “हमारी भर्ती रोडवेज से हुई थी, लेकिन हमें CNG बसों में भेज दिया गया। अब बसों की अवधि खत्म होने के बाद हमें हटा दिया गया। हमारी मांग है कि हमें Uttar Pradesh State Road Transport Corporation में भेजा जाए।” कुल 164 परिचालक प्रभावित हैं। उनका आरोप है कि पहले ड्राइवरों को हटाया गया और अब कंडक्टरों को निशाना बनाया जा रहा है। धरना दे रहे लोगों ने बताया हम लोगों ने 23 दिसंबर 2025 को MD को एक पत्र दिया दिया था। जिस पर यहां RM साहब नें कहा तुम लोगों के अनुबंध के कागज नहीं मिल रहे है। अगर हम लोगों के अनुबंध पत्र नहीं मिल रहे है, जिसको इस काम की जिम्मेदारी दी गई थी, उसके ऊपर कार्यवाही की जाए। हम लोग यहां प्रत्येक दिन अधिकारियों को पत्र दे रहे है, यहां के उच्चधिकारियों को अवगत करवा रहे है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हम लोग यहां लगातार 5 दिनों से धरना दे रहे है। इस धरना में मुख्य रूप से अभिनव शुक्ला, राजेश तिवारी, विमल, दीपक, हरिशंकर, विपिन, अजय श्रीवास्तव समेत अन्य संविदा परिचालक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जो भारत में रहेगा, वह वंदे मातरम कहेगा:प्रयागराज में केशव मौर्य ने युवाओं से किया संवाद, कहा- रोजगार पाने नहीं, देने वाले बनें
    Next Article
    औरैया में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकली:बजट वृद्धि और कार्यदिवस बढ़ाने की मांग, मजदूरों ने उठाई आवाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment