Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जो भारत में रहेगा, वह वंदे मातरम कहेगा:प्रयागराज में केशव मौर्य ने युवाओं से किया संवाद, कहा- रोजगार पाने नहीं, देने वाले बनें

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को यूपी बजट 2026 को लेकर युवाओं से सीधा संवाद किया। जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बजट के प्रमुख प्रावधानों को युवाओं के सामने रखते हुए उन्हें स्वरोजगार, स्टार्टअप और निवेश से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बजट में ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिनका लाभ उठाकर युवा न केवल खुद आगे बढ़ सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देकर समाज और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सकते हैं। आप सिर्फ रोजगार पाने वाले ही नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनिए। युवाओं में खुद आगे बढ़ने और दूसरों को आगे बढ़ाने का जबरदस्त उत्साह है। डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कहा कि जिसे भारत में रहना है, उसे वंदे मातरम कहना होगा। निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है और इसका मुख्य कारण बेहतर कानून-व्यवस्था और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई नेटवर्क में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। साथ ही प्रयागराज से हल्दिया तक जलमार्ग शुरू होने जा रहा है, जिससे व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी। दुनिया के बड़े-बड़े निवेशक भारत आना चाहते हैं और भारत में उत्तर प्रदेश आना चाहते हैं। हम सभी निवेशकों का स्वागत करते हैं। उन्होंने 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इसी दिशा में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। अखिलेश यादव पर तीखा हमला पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच टकराव की बात कही थी, मौर्य ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव फ्रस्ट्रेशन और तनाव में बयान दे रहे हैं। बिहार चुनाव के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां 243 सीटें हैं और सहयोगी दल को केवल 25 सीटें मिलीं, जिससे वे हताश हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार का बजट इतना शानदार है कि उन्हें 2027 और उसके आगे भी सब धुंधला दिखाई दे रहा है। तंज कसते हुए कहा कि सत्ता के लिए वे ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ देख सकते हैं, लेकिन सत्ता प्राप्त नहीं कर पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय अपराधियों के मुकदमे वापस लिए गए, तुष्टिकरण की राजनीति हुई और कानून-व्यवस्था कमजोर रही। उस समय गुंडे सत्ता चलाते थे, पुलिस नहीं। जिला अधिकारी और कप्तान जिले को नहीं चला पाते थे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता ने अराजकता को नकार दिया है और इसी कारण समाजवादी पार्टी सत्ता से बाहर है। “हम दूसरी बार जीते हैं और तीसरी बार भी सत्ता में आएंगे।” जिसे देश में रहना है, उसे वंदे मातरम कहना होगा वंदे मातरम गायन को लेकर जारी ताजा आदेशों का कुछ लोगों के विरोध के सवाल पर डिप्टी सीएम ने स्पष्ट कहा कि जिसे भारत में रहना है, उसे वंदे मातरम कहना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाबा विश्वनाथ को लगाई गई शगुन की हल्दी:लिंगिया महाराज के आवास पर हुआ आयोजन, महिलाओं ने गाए हल्दी गीत
    Next Article
    कानपुर में सिटी बसें बंद, 164 कंडक्टर बेरोजगार:नौकरी बहाली की मांग को लेकर RM कार्यालय में हड़ताल, अनिश्चित कालीन धरना का किया ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment