Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत:पल्सर बाइक के अचानक मुड़ने से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के किदवई नगर में आगे लहरा कर चला रहे पल्सर बाइक से बचने के चक़्कर में पीछे आ रहे बाइक चालक ब्रेक लगाई तो पीछे बैठी महिला सड़क पर मुंह के बल गिर गई। वहीं युवक भी बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पल्सर बाइक चालक से बचने में हुआ हादसा पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी अमरनाथ सोनी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। परिवार में पत्नी रीता सोनी (53)बेटा सौरभ व गौरव है। अमरनाथ ने बताया की बेटा एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये मंगलवार शाम करीब सात बजे घर से अपनी मां को लेकर गया था। रात करीब 11 बजे वह वहां से घर वापस आ रहा था। तभी सामने से पल्सर सवार दो युवक तेज़ गति से गाड़ी को लहरा कर चला रहे थे। बेटे सौरभ ने बताया की वह एक मोड़कर अचानक गाड़ी को लहराते हुए मोड़ने लगे जिससे उसे अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। जिस कारण पीछे बैठी मां उछलकर सड़क पर गिर गई और बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सहित वह भी सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने दोनों को उठाकर पास के निजी हॉस्पिटल ले जाते हुए 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल के पास मिले मोबाईल से घटना की सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलते परिजन मौके पर पहुंचे। वही गुरुवार को सुबह महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। किदवई नगर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार राम ने बताया की परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है अगर तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बारात जाते समय रोककर हमला आरोपी गिरफ्तार:जान से करने का प्रयास, बीच बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी किया गया हमला
    Next Article
    एटा में बाइक सवार युवक की मौत:शादी से लौटते समय कैंटर ने मारी टक्कर,चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment