Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सड़क पर गिरा बिजली का खंभा:चालक गंभीर, 2 यात्री घायल; ढ़ाई घंटें यातायात बाधित रहा

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के चंद्रनगर में रविवार दोपहर करीब 2 बजे एक बिजली का खंभा अचानक सड़क पर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रहा एक ई-ऑटो खंभे की चपेट में आ गया। हादसे में ई-ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो यात्री मामूली रूप से चोटिल हुए। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। जाजमऊ निवासी ई-ऑटो चालक सोनू ने बताया कि वह लालबंगला से दो सवारियों को लेकर जाजमऊ जा रहा था, तभी अचानक बिजली का खंभा उनकी गाड़ी पर गिर गया। इस हादसे में वह स्वयं घायल हो गए, जबकि शीशे के टुकड़े लगने से पीछे बैठे दो युवक मामूली रूप से चोटिल हुए। जर्जर खंभों की पहले भी हो चुकी थी शिकायत क्षेत्रीय निवासी विनय अवस्थी और सुशील ने बताया कि इलाके में कई बिजली के खंभे लंबे समय से जर्जर हालत में हैं। इसकी शिकायत कई बार संबंधित विभाग से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रविवार को हुए इस हादसे के बाद भी संबंधित अधिकारियों की आंखें नहीं खुलीं। इससे केस्को की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 5 घंटे बाद भी नहीं हटाया गया खंभा स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर 2 बजे खंभा गिरने के बाद केस्को के केवल दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे, उन्होंने तस्वीरें लीं और वापस चले गए। शाम तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। साढ़े पांच घंटे बीत जाने के बाद भी खंभा सड़क से नहीं हटाया गया, जिससे यातायात बुरी तरह बाधित रहा। स्थानीय निवासी राहुल कुमार, हैप्पी यादव और नीरज ने बताया कि जिले के कई विभाग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। राहगीर रवि और सौरभ ने बताया कि वे दोपहर से दो बार इस सड़क से गुजर चुके हैं, लेकिन अधिकारियों का सुस्त रवैया आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस सड़क से रोजाना 30 हजार से अधिक छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। यातायात बाधित होने के कारण राहगीर जल्दबाजी में उल्टी दिशा से निकलने को मजबूर हैं। कई लोग खंभे के नीचे से गुजरकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस घटना ने बिजली विभाग की लापरवाही को एक बार फिर उजागर कर दिया है और स्थानीय लोग जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बारे में पोखरपुर स्टेशन के एसडीओ सुरेश कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल उनके विभाग का नहीं है, नगर निगम का है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में नीलगाय को बचाने में पलटा टेंपो:8 यात्री गंभीर घायल, अचानक ब्रेक लगाते हुए स्टीयरिंग मोड़ा
    Next Article
    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप:हरदोई के युवक पर सीतापुर की युवती ने दर्ज कराया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment