Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देर रात हुई बरसात से बदला मौसम:गोंडा में एक तिलक समारोह दौरान भीगते नजर आए लोग, तापमान में गिरावट

    13 hours ago

    2

    0

    गोंडा में देर रात हुई मूसलाधार बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है इस बारिश के कारण गोंडा का तापमान काफी गिरकर आज 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, अचानक हुई बारिश ने कई तिलक और शादी समारोहों में व्यवधान डाला। इन कार्यक्रमों में शामिल लोग बारिश में भीगते हुए खाना खाते नजर आए। कई स्थानों पर आयोजित नाच-गाने के कार्यक्रम भी अचानक बंद करने पड़े। आयोजकों ने डीजे उपकरणों को बारिश से बचाने के लिए ढक दिया। गोंडा जिले की मधईपुर ग्राम पंचायत से एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां देर रात आयोजित एक तिलक समारोह के दौरान अचानक हल्की हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। खाना खा रहे लोग भीग गए और डांस कार्यक्रम को तुरंत रोकना पड़ा। तिलक चढ़ाने आए लोगों ने टेंट के नीचे शरण ली, लेकिन टेंट से पानी टपकने के कारण उन्हें घरों के भीतर जाना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए हल्की हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। गोंडा जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के कुछ हिस्सों में देर रात हल्की हवाओं के साथ बारिश हुई है। श्रीवास्तव ने आगे बताया कि गोंडा का तापमान काफी गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सामान्य दिनों में सुबह के समय गोंडा का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहता था, जिससे यह गिरावट महत्वपूर्ण है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश, 26°C पारा:लोगों को गर्मी से मिली राहत, बीती रात सीजन की सबसे गर्म
    Next Article
    मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के बाहर युवक की पिटाई:सरेआम डंडे से पीटते नजर आया, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment