Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश, 26°C पारा:लोगों को गर्मी से मिली राहत, कल सीजन की सबसे गर्म रात रही

    20 hours ago

    2

    0

    कानपुर में अचानक से मौसम बदल बदल गया। देर रात को तेज बारिश हो गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को दिन में निकली तेज धूप ने आमजन को भीषण गर्मी का एहसास कराया और सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया था। रात में तापमान 37.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा है। यह रात सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज किया गया। दोपहर के समय लोग मुंह ढककर घरों से बाहर निकले। दोपहिया वाहन सवारों ने धूप से बचने के लिए गमछा, स्कार्फ और हेलमेट का सहारा लिया। कई वाहन चालकों ने नगर निगम के वाटर स्प्रिंकलर के पास अपनी रफ्तार धीमी कर फुहारों का आनंद लिया, ताकि कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिल सके। 2.30 के बाद चली हवाओं से मिली राहत सीएसए के वेदर स्टेशन के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर 2:30 बजे के बाद चली हवाओं ने वातावरण में कुछ नमी बढ़ाई, जिससे धूप की तपिश थोड़ी कम महसूस हुई। रातें भी कर रहीं बेचैन दिन के साथ-साथ रातें भी लगातार गर्म होती जा रही हैं। रात में बढ़ी गर्मी और उमस के कारण लोगों को सोने में दिक्कत हुई और कूलर-पंखे भी राहत देने में नाकाफी साबित हुए। रात का तापमान बढ़ने से लोगों को रातें भी बेचैन कर रही हैं। आंधी और बूंदाबांदी के आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आज मौसम में बदलाव की संभावना है। बादल छाने, धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। यह गतिविधियां तापमान को गिराने का काम करेंगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। कई सारे मौसमी सिस्टम मिल रहे हैं जो कि तापमानों पर नियंत्रण रखने का काम करेंगे। तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट भी हो सकती है। हालांकि उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। हीट वेव व गर्मी से बचने के उपाय- हीट स्ट्रोक के लक्षण को पहचानें -
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में अवैध मिट्टी खनन से फसलें बर्बाद:ग्रामीणों ने डंपर रोके, बसरेहर पुलिस ने खनन कार्य रुकवाया, मानकों को दरकिनार करके हो रहा खनन
    Next Article
    हरदोई में जनगणना प्रशिक्षण, खराब भोजन पर शिक्षकों का प्रदर्शन:थाली लेकर हाईवे पर उतरे, पुलिस ने शांत कराया; बीएसए ने जांच बैठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment