Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में अवैध मिट्टी खनन से फसलें बर्बाद:ग्रामीणों ने डंपर रोके, बसरेहर पुलिस ने खनन कार्य रुकवाया, मानकों को दरकिनार करके हो रहा खनन

    21 hours ago

    2

    0

    इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मानकों को दर किनार करके मिट्टी खनन कार्य जोर शोर से चल रहा है जिससे फसलों को हो रहे भारी नुकसान के चलते किसानों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने चकरोड़ से गुजर रहे मिट्टी के डंपरों को रोककर हंगामा किया। आरोप है कि प्रदूषण मानकों की अनदेखी से 50 बीघा से अधिक फसल खराब हो रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खनन कार्य को फिलहाल रुकवा दिया है और जांच शुरू कर दी गई है। फसल बर्बादी से भड़का गुस्सा ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई दिनों से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है, लेकिन तय नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। ओवरलोड डंपर लगातार चकरोड से गुजर रहे हैं, जिससे रास्ता पूरी तरह टूट चुका है। इससे खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है और किसानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। चकरोड टूटा, सिंचाई व्यवस्था भी ठप डंपरों के लगातार आवागमन से चकरोड की हालत बेहद खराब हो गई है। साथ ही खेतों तक पानी पहुंचाने वाली कूल भी टूट गई है, जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही है। कीचड़ और टूटी सड़क के कारण किसान अपने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे खेती का काम भी रुक गया है। 50 बीघा से ज्यादा फसल पर संकट किसानों ने बताया कि गांव में खनन की परमिशन चल रही है। चकरोड के किनारे करीब 50 बीघा में लगी सब्जियों की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। बंद गोभी, पत्ता गोभी, मिर्च, शिमला मिर्च और मक्का की फसलों पर धूल की मोटी परत जम गई है, जिससे फसल खराब हो रही है और उनकी रोजी-रोटी पर खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने लिया संज्ञान बसरेहर थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि किसानों की फसलों का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और फिलहाल खनन कार्य रुकवा दिया गया है। वहीं एसडीएम सदर विक्रम राघव ने बताया कि मामले की जांच के लिए राजस्व और खनन टीम को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों की चेतावनी ग्रामीणों का कहना है कि अगर जल्द ही मिट्टी खनन पूरी तरह बंद नहीं किया गया तो उनका आंदोलन और तेज होगा। किसानों का आरोप है कि खनन माफिया नियमों को ताक पर रखकर उनकी फसलों को बर्बाद कर रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एक दिवसीय दौरे पर आज बरेली में:लखनऊ पब्लिक स्कूल की शाखा का करेगी उद्घाटन, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का करेगी निरीक्षण
    Next Article
    कानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश, 26°C पारा:लोगों को गर्मी से मिली राहत, कल सीजन की सबसे गर्म रात रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment