Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत:15 फीट गहरे बंबा में गिरी, परिवार में मुंडन की खुशी मातम में बदली

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती की सड़क हादसे मौत में दर्दनाक मौत हो गई। मौरंग से लदे एक ट्रैक्टर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे युवती 15 फीट गहरे बंबा में जा गिरी। अनियंत्रित ट्रैक्टर भी उसके ऊपर पलट गया। मृतक युवती की पहचान देहली, सुजानपुर निवासी प्रियंका उर्फ नन्ही राजपूत (22) के रूप में हुई है, जो एक निजी अस्पताल में नर्स थी। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने जीजा शीलू से मिलने थाना सेन पश्चिम पारा के पसरौली गांव गई थी। वापस लौटते समय पसरौली गांव में मौरंग से लदे ट्रैक्टर ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद प्रियंका 15 फीट गहरे बंबा में जा गिरी और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली भी उसके ऊपर पलट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाकर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। प्रियंका के पिता कन्हैया राजपूत उर्फ वीरू दूध का कारोबार करते हैं, और मां श्रीकांती गृहिणी हैं। उसके दो भाई भी हैं। मृतिका के चाचा कल्लू राजपूत ने बताया कि घटना के समय प्रियंका के चचेरे भाई मोती की बेटी शिवांशी का मुंडन कार्यक्रम चल रहा था। इस दुखद खबर से परिवार में मातम छा गया। परिजन रामादेवी स्थित कांशीराम अस्पताल पहुंचे और शव देखने के बाद चीख पुकार मच गई। कल्लू राजपूत ने यह भी बताया कि प्रियंका करीब एक घंटे तक ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबी रही और उसे बचाने का तत्काल कोई प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, उनका आरोप है कि चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। चकेरी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर डीएम ने दिए हर घर स्वच्छ जल के निर्देश:जल जीवन मिशन परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता पर जोर
    Next Article
    निशा विश्वकर्मा के परिजन को सपा देगी 5 लाख:डेलिगेशन 28 अप्रैल को कटरिया जाएगा, घटना की रिपोर्ट सौंपेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment