Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निशा विश्वकर्मा के परिजन को सपा देगी 5 लाख:डेलिगेशन 28 अप्रैल को कटरिया जाएगा, घटना की रिपोर्ट सौंपेगा

    2 hours ago

    2

    0

    गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र स्थित कटरिया गांव 15 अप्रैल को नाबालिग निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत के बाद से चर्चा में है। आरोप है कि दबंगों ने दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया था। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और प्रदेश की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। इस मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) ने सक्रियता दिखाते हुए 28 अप्रैल को चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कटरिया भेजने का निर्णय लिया है। यह फैसला सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किया गया है। अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है। इससे पहले 22 अप्रैल को भी सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा था। उस दौरान हालात तनावपूर्ण हो गए थे और पथराव की घटना भी सामने आई थी। इस बार प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा। इस टीम में रामआसरे विश्वकर्मा, जैकिशन साहू, सीमा राजभर और रीता विश्वकर्मा शामिल हैं। अब सबकी नजर 28 अप्रैल पर टिकी है कि इस बार गांव में हालात शांत रहते हैं या कोई नई सियासी हलचल होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत:15 फीट गहरे बंबा में गिरी, परिवार में मुंडन की खुशी मातम में बदली
    Next Article
    कार्डियोलॉजी में तीमारदारों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी:तपिश में वाटर कूलर बने शोपीस, निदेशक बोले- आज लगेंगे 2 नए कूलर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment