Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दो बेटियों संग मां ने खाया जहर, मौत:12 साल पहले शादी, पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में थी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया है। महिला अपने दोनों बेटियों के साथ तीन साल से मायके में रह रही थी। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। महाराजपुर के नजफगढ़ निवासी रामपाल की बेटी चांदनी पासवान (33) की शादी मैनपुरी जनपद के करहल, नगला सीताराम निवासी राकेश से 12 साल पहले हुई थी। उनकी दो बेटियां पायल (7) और ब्यूटी (5) हैं। परिजनों के मुताबिक चांदनी का तीन साल पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद से वह अपनी बेटियों के साथ मायके में रह रही थीं। परिजनों ने बताया कि पिता रामपाल गुजरात में फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार में मां शांति देवी है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह चांदनी की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों से उससे पूछा तो उसने बेटियों के संग जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में हैलट लेकर पहुंचे। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया मां व दोनो बेटियों की मौत हो गई है। जांच की जा रही है। कारण अभी स्पष्ट नहीं है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM मोदी काशी एयरपोर्ट पहुंचे:हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल रवाना, 40 हजार महिलाओं को संबोधित करेंगे
    Next Article
    सुपाड़ी फैक्ट्री के श्रमिकों का वेतन भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन:मथुरा में गेट पर हड़ताल पर बैठे, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment