Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुपाड़ी फैक्ट्री के श्रमिकों का वेतन भेदभाव के खिलाफ प्रदर्शन:मथुरा में गेट पर हड़ताल पर बैठे, प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के मसानी क्षेत्र स्थित सरस्वती कुंड के पास बनी सुपाड़ी फैक्ट्री में मंगलवार को श्रमिकों ने हड़ताल कर दी। वेतन में विसंगति का आरोप लगाते हुए श्रमिक फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठ गए, जिससे कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया। श्रमिकों का कहना है कि फैक्ट्री में लंबे समय से काम कर रहे पुराने मजदूरों को कम वेतन दिया जा रहा है, जबकि नए मजदूरों को उनसे कहीं अधिक वेतन मिल रहा है। इसी भेदभाव को लेकर श्रमिकों में नाराजगी बढ़ गई है। गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वीटी सुपाड़ी फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रमिक एकत्र हो गए। सभी ने फैक्ट्री परिसर के बाहर फर्श बिछाकर धरना शुरू किया और प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। श्रमिकों ने प्रबंधन पर वेतन नीति में पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप लगाया है और समान काम के लिए समान वेतन की मांग की है। धरना जारी रहने से फैक्ट्री का उत्पादन प्रभावित हुआ है। वेतन में हैं विसंगति प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने फैक्ट्री मालिक पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि पुराने श्रमिकों के वेतन और बोनस में गड़बड़ी की जा रही है, जबकि नए श्रमिकों को लगभग 13 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। इसके विपरीत, वर्षों से कार्यरत पुराने श्रमिकों के वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जिससे उनमें भारी असंतोष व्याप्त है। विसंगति को किया जाए दूर श्रमिकों ने मांग है कि पुराने कर्मचारियों के लिए भी नए वेतनमान को लागू किया जाए और वेतन व बोनस की विसंगतियों को तत्काल दूर किया जाए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से वे अपनी समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष रखते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। धरना प्रदर्शन में महिला श्रमिकों की संख्या अधिक रही, जिन्होंने भी अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा। श्रमिकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। धरने के चलते फैक्ट्री के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। हालांकि प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दो बेटियों संग मां ने खाया जहर, मौत:12 साल पहले शादी, पति से तलाक के बाद 3 साल से मायके में थी
    Next Article
    'सिविल सर्विस के लिए इनर मोटिवेशन जरूरी':लखनऊ में अंबेडकर नगर की पूजा तिवारी और बहराइच की निशु शुक्ला ने दिए सक्सेस टिप्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment