Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दो सौतले भाइयों के बीच जमकर मारपीट, VIDEO:मकान के बंटवारे को लेकर दोनों आए सामने, सड़क पर गिरा-गिराकर पीटा

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर के यशोदा नगर में मकान के बंटवारे को लेकर दो सौतेले भाई आमने–सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लात–घूंसे चले। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज देर रात 10 बजे सोशल मीडिया पर सामने आया। 33 सेकेंड के वीडियो में दोनों पक्ष जमकर हाथापाई करते हुए एक दूसरे को सड़क पर गिराकर पीटते हुए नजर आ रहे है। देखिए दो तस्वीरें… महिला ने जेठ पर लगाया अभद्रता का आरोप एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल ने बताया कि वायरल वीडियो यशोदा नगर स्थित रवींद्र नगर का है, जहां मकान बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के भाइयों के बीच विवाद हुआ था। पीड़ित महिला ने तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि उसके जेठ ने शराब के नशे में गाली गलौज की और विरोध पर परिवार को धमकाया। 12 जुलाई की रात वह 15 साथियों के साथ घर पहुंचा, इसके बाद फिर परिवार के लोगों से मारपीट की और उनके साथ अभद्रता की। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी खुद को वकील बताकर सालों से परिवार को परेशान कर रहे हैं। एसीपी नौबस्ता ने बताया कि दो सौतेले भाइयों के बीच मकान के मकान के विवाद को लेकर मारपीट की गई थी। सीसीटीवी फुटेज को संज्ञान में लेकर पीड़ित भाई की ओर से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्मी और उमस ने बढ़ाई बेचैनी, तापमान 37.4 डिग्री:16 जुलाई तक बारिश के आसार नहीं, अब तक 20% बारिश कम हुई
    Next Article
    चाभी बनाने आए भाइयों ने 10 लाख का माल उड़ाया:गोविंद नगर में पार्क के गेट की चाभी बनाने के लिए बुजुर्ग ने बुलाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment